National Herald Case: Bengaluru में Youth Congress का उग्र प्रदर्शन, ED Office के बाहर कार में लगाई आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 03:08 PM IST

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी है। सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हिंसक प्रदर्शन हो रहा है।

National Herald Case Latest Update : ED की Sonia Gandhi से पूछताछ के विरोध में देशभर में Congress कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां एक तरफ Delhi में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन को सत्याग्रह का नाम दे रहे हैं। Bengaluru में बेंगलुरू में ED ऑफिस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया और ED Office के बाहर खड़ी एक गाड़ी को Youth Congress के कार्यकर्ताओं ने आगे के हवाले कर दिया। 

दिल्ली में भी बवाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिर्फ बेंगलुरू में ही हंगामा नहीं किया बल्कि दिल्ली में जमकर बवाल काटा। दिल्ली में कांग्रेस ऑफिस के बाद कार्यकर्ताओं ने बैरिकेंडिड तोड़ दी। तो वहीं  तस्वीर दिल्ली के शिवाजी ब्रिज पर कार्यकर्ताओं ने ट्रेन ही रोक दी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ED पर विवादित बयान गिया है।

अधीर रंजन का बयान

उन्होंने ED को इडियट बताते हुए कहा, 'हमारे यहां क्या मार्शल लॉ चल रहा है क्या ? ये ED को इडियट बना दिया है ये सरकार ने। ED को इडियट बनाते हुए ये सरकार घिनौनी साजिश कर रही है। एक महिला जो कुछ दिन पहले ही जिनकी तबीयत बिल्कुल ठीक नहीं है। ये सरकार उनके खिलाफ, मैडम सोनिया के खिलाफ जिस तरीके की हिंसा और अत्याचार की सियासत कर रही है। हिंदुस्तान के लोग वो देख रहे हैं। अगर सोनिया गांधी को कुछ हो गया तो हिंदुस्तान की जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी। हमारा ये कहना था कि इतने सालों बाद तुम्हें ये याद आया। कि कांग्रेस पार्टी और सारे विपक्ष को । देखिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही नहीं सारे विपक्ष को तोड़ने के लिए ED का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुरुपयोग किया जा रहा है। ED को इडियट में तब्दील कर दिया है इस सरकार ने।'

कानून मंत्री का पलटवार

अधीर रंजन के बयान पर कानून मंत्री किरेन रिजीजू ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस कानून से ऊपर है। किरण रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सोचती है कि ईडी और सीबीआई जैसी संस्था का काम एक परिवार को सर्विस देना है, यह कांग्रेस की मानसिकता है क्या कांग्रेस कानून से ऊपर है। साथ ही उन्होंने कहा कि...एजेंसियां संविधान के हिसाब से काम करती हैं।

End of Article