Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर Mumbai BJP का Tweet- ये तो झांकी है, Mumbai महापालिका अभी बाकी है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 12:21 PM IST

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे को लेकर मुंबई बीजेपी ने चुटकी ली है। इसी साल होने वाले बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा ने कहा कि यह को केवल झांकी है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात यहां राजभवन में राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उद्धव के इस्तीफे के बाद बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल है। Maharashtra के इस सियासी घमासान के बाद Uddhav Thackeray के इस्तीफे पर Mumbai BJP चुटकी लेती नजर आई। Mumbai BJP ने Tweet किया 'ये तो झांकी है, Mumbai महापालिका अभी बाकी है'। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे अपने हाथ में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। इस Tweet से साफ होता है BJP की नजर BMC पर है साथ ही BJP सूबे में सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है।

सीटी रवि का ट्वीट 

भाजपा महासचिव व महाराष्ट्र के प्रभारी सी टी रवि ने एक ट्वीट में कहा, 'मैं श्री उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के फैसले का स्वागत करता हूं। वह जानते थे कि जिस दिन शिवसेना के मंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को धोखा देने के लिए उनके खिलाफ विद्रोह किया, उस दिन उन्होंने बहुमत खो दिया था। उनके कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि "अवसरवादी गठबंधन" टिकते नहीं हैं।'

भाजपा की बैठक

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जल्द ही राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने की संभावना है। इसी सिलसिले में आज मुंबई में भाजपा की कई बैठकें हो रही हैं, जिनमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इन बैठकों में भाजपा के महाराष्ट्र प्रभारी सी. टी. रवि भी मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने भी अपने सभी विधायकों को आगे की रणनीति तय होने तक मुंबई शहर में ही रहने को कहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!