Noida: 'गालीबाज' श्रीकांत के समर्थन में उतरा त्यागी समाज, आज महापंचायत के जरिए सरकार को घेरने की तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 08:33 AM IST

Mahapanchayat on Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज ने एक महापंचायत बुलाई है। आज नोएडा के भंगेल स्थित रामलीला मैदान में त्यागी समाज यह महापंचायत कर रहा है।

Tyagi Samaj Mahapanchayat: महिला से बदसलूकी करने के बाद से देशभर में श्रीकांत त्यागी के लिए गुस्सा था लेकिन त्यागी समाज तो उल्टा श्रीकांत के समर्थन में आ गया है और इसके लिए आज नोएडा में महापंचायत (Mahapanchayat on Shrikant Tyagi) होने जा रही है। त्यागी समाज काआरोप है कि सांसद महेश शर्मा के कहने पर ही श्रीकांत की पत्नी और अन्य लोगों पर गुंडों जैसी कार्रवाई की। हालांकि ओमैक्स सोसायटी की महिलाएं इस महापंचायत का विरोध कर रही हैं। संयुक्त त्यागी स्वाभिमान मोर्चा इस धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।  महापंचायत को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा के भंगेल और गेझा गांव के आसपास के सभी रूट डायवर्ट कर दिए हैं।

सोसायटी की सुरक्षा बढ़ाई गई

यह महापंचायत आज नोएडा के भंगेल के रामलीला ग्राउंड में होनी जिसमें लाखों लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने पूरे नोएडा और ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। पंचायत से पहले त्यागी समाज के नेताओं ने कहा है कि श्रीकांत त्यागी से साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने नोएडा से बीजेपी के सांसद महेश शर्मा के खिलाफ भी जांच की मांग की है। शुक्रवार को मोदीनगर के 40 गांवों की पंचायत बुलाई थी जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे थे।

त्यागी समाज का दावा

रामलीला ग्राउंड में होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोगों का जमावड़ा लगने वाला है। कई जिलों से त्यागी समाज के लोगों को आने का सिलसिला जारी है। दावा है कि इसमें त्यागी समाज के करीब 15 लाख लोग जुटेंगे। नोएडा के गालीबाज़ श्रीकांत त्यागी के समर्थन में जुटने वाले लोगों की दलील है कि श्रीकांत त्यागी के साथ सरकार ने अन्याय किया है। खुद को प्रबुद्ध और पढ़ा लिखा होने का दावा करने वाला त्यागी समाज शासन प्रशासन से महापंचायत में दखल नहीं देने का ऐलान कर चुका है। ऐसे में एक महिला को गाली देने वाले श्रीकांत के समर्थन में आकर त्यागी समाज क्या संदेश देने की कोशिश कर रहा है। 

End of Article