Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी हुई खारिज, अभी जेल के अंदर ही रहेगा 'गालीबाज' नेता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 01:37 PM IST

महिला के साथ बदतमीजी करने वाला श्रीकांत त्यागी अब जेल की सलाखों के पीछे बंद है। इस बीच नोएडा की एक अदालत ने 'गालीबाज' की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

Shrikant Tyagi: श्रीकांत त्यागी की जमानत अर्जी हुई खारिज, अभी जेल के अंदर ही रहेगा 'गालीबाज' नेता

Shrikant Tyagi News: महिला को गालियां देकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी को कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है।  नोएडा में सूरजपुर कोर्ट ने गुरुवार को स्वघोषित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत एक महिला के साथ बदतमीजी करने के लिए त्यागी की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी पर दर्ज 420, 419, 482 IPC के केस में सुनवाई 16 अगस्त को होगी।

त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उसे अदालत में पेश किया था, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। त्यागी के वकील सुशील भाटी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को जमानत याचिका अदालत में दाखिल की, जिस पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

वायरल हुआ था वीडियो

नोएडा के सेक्टर 93-बी स्थित ओमैक्स हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी जिसके बाद त्यागी ने महिला से कथित तौर पर अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद त्यागी फरार हो गया था। पुलिस को त्यागी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और बाद में मेरठ से त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीकांत त्यागी खुद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध बताता है, जबकि पार्टी ने उससे दूरी बनाए रखी है। मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधा है। विपक्षी दलों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ त्यागी की कथित तस्वीरें भी साझा की हैं।

End of Article