मुझ पर तीन बार हमले किए गए, मेरी हत्या करने की कोशिश की गई है- किरीट सोमैया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 11:09 AM IST

महाराष्ट्र की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच चुकी है। राणा दंपति की गिरफ्तारी और किरीट सोमैया पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी नेताओं का डेलीगेशन ने गृह सचिव से मुलाकात की।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में अपने ऊपर हुए हमले को लेकर आज बीजेपी नेता किरीट सोमैया गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। किरीट सोमैया बीजेपी के नेतृत्व में इस प्रतिनिधिमंडल ने नॉर्थ ब्लॉक में गृहसचिव से मुलाकात की। मुलाकात से पहले किरीट सोमैया ने उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे टेरर पैदा कर रहे हैं और पुलिस का माफिया की तरह इस्तेमाल हो रहा है।

सोमैया ने कही ये बात

गृह सचिव से मुलाकात के बाद किरीट सोमैया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने केंद्रीय गृह सचिव के साथ महाराष्ट्र के हालात पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वह इस मामले को संज्ञान में ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो दिल्ली से एक विशेष टीम महाराष्ट्र भेजी जाएगी। किरीट सोमैया ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में उन पर हुए हमले के सिलसिले में केंद्रीय गृह सचिव को पत्र भी लिखा है।

शिवेसना का हमला

इस बीच शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने किरीट सोमैया पर हमला करते हुए कहा,  'किरीट सोमैया से पूछिए कागज कहां है? कागज तो आपके पास ही है, मैं आपको 10 नाम बताऊंगा कि इस इस कंपनी से आपने पैसा लिया है। आपने उसे धमकाकर पैसा लिया है ईडी एक्शन के नाम पर जो कि जीतू नवलानी का है वही केस, उस प्रतिष्ठान के बारे में किरीट सोमैया की है और किरीट सोमैया अगर ज्यादा बोलेगा तो उनके मुंह में मैं कागज डाल दूंगा।'

इन सबके बीच NCP नेता फहमीदा हसन का अमित शाह को पत्र लिखकर PM आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की अनुमति मांगी है। फहमीदा हसन खान (राकांपा) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र पर प्रधानमंत्री आवास के बाहर हनुमान चालीसा और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ करने की अनुमति देने की मांग की।

End of Article