गम के सागर में डूबा कन्हैयालाल का परिवार, पत्नी बोलीं- हत्यारों का वही हाल हो जो उनके पति का हुआ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 02:19 PM IST

किसी पत्नी के लिए वो क्षण बेहद मुश्किल होता है जब वो अपने हमसफर को खो देती है। उदयपुर हत्याकांड की पीड़ित कन्हैयालाल की पत्नी को गम और गुस्सा दोनों है। दर्द जो शायद कभी ना भरे और गुस्सा राजस्थान सरकार पर फूट पड़ा।

उदयपुर के रहने वाले कन्हैयालाल के लिए मंगलवार का दिन अमंगलकारी साबित हुआ। वो अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी खौफनाक हत्या रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद नाम के शख्स ने की जो इस समय राजस्थान पुलिस के कब्जे में हैं। इस केस की जांच एनआईए कर रही है। इस केस में कई तरह के खुलासे हुए हैं, मसलन राजस्थान पुलिस से कन्हैयालाल ने धमकी का जिक्र किया था, राजीनामा भी हुआ था उसके बाद भी धमकी मिल रही थी। कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार हो चुका है। कन्हैयालाल का परिवार बात करने की स्थिति में नहीं था। तमाम कोशिशों के बाद उनके परिवार खासतौर से उनकी पत्नी ने बात की और कहा कि अगर सुरक्षा मिली होती को क्या यह हाल हुआ होता। आज उन्होंने उनके पति को मार डाला, कल वो किसी और को मार देंगे। जब उनसे पूछा गया कि वो किस तरह का सजा चाहती हैं तो जवाब था कि हत्यारों का वही हाल हो जो उनके पति का हुआ है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई

ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, रिहाई के 40 मिनट बाद हुई कार्रवाई, शीर्ष अदालत इसी हफ्ते करेगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात