Rastrawad: किसानों को उकसाओ सियासत चमकाओ, किसान आंदोलन पर 'कैप्टन' का भड़काऊ बयान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 06:35 PM IST

Farmers Movement:तीन कृषि कानून के विरोध में पिछले दस महीनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है, किसानों के नाम पर जमकर सियासी रोटियां सेकी जा रही है...

अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amrinder Singh) किसानों (Farmers) को भड़काने में लगे हैं कैप्टन को आंदोलन भी चाहिए लेकिन पंजाब में नहीं, कैप्टन किसानों को कह रहे हैं कि दिल्ली और हरियाणा जाकर आंदोलन करो, पंजाब में आंदोलन से आर्थिक नुकसान हो रहा है, कैप्टन साहब आपको और आपकी पार्टी को पंजाब की चिंता है, दिल्ली और हरियाणा की नहीं...

इस आंदोलन की वजह से दिल्ली और हरियाणा की जनता पिछले दस महीने से जो भुगत रही है वो आपको नहीं दिख रहा क्योंकि सियासी लेंस वाले चश्मे से वो दिखेगा भी नहीं, अब ये आंदोलनजीवी किसान ही अमरिंदर के लिए मुसीबत बन गए हैं 

क्या किसान आंदोलन का रिमोट कंट्रोल कैप्टन के पास है, बीजेपी कह रही है कि कैप्टन की हालत भस्मासुर जैसी  हो गई है। किसान आंदोलन को लेकर हम पहले दिन से कह रहे हैं कि ये आंदोलन किसानों का कम और सियासी दलों का ज्यादा है कांग्रेस नेताओं के बयान से इस पर मुहर भी लग जाती है 

किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत की खेती हो रही है ऐसे में सवाल है-

  • कैप्टन का पंजाब बचाओ, दिल्ली-हरियाणा भड़काओ प्लान ?
  • कांग्रेस को आंदोलन चाहिए, किसानों के मुद्दे नहीं ?
  • कांग्रेस का प्लान, किसानों को उकसाओ, सियासत चमकाओ ?
  • आंदोलनजीवियों का रिमोट कंट्रोल कैप्टन के पास ?

इस अहम मुद्दे पर खास चर्चा देखें 'राष्ट्रवाद शो' में 'सुशांत सिन्हा' के साथ...

End of Article