आज की ताजा खबर 16 अक्टूबर 2026: यमन के अदन में राष्ट्रपति भवन पर हूती हमला, 5 लोगों की मौत, सीजेपी का आज 'लहरा दो तिरंगा मार्च'
आज की ताजा खबर 16 अक्टूबर 2026: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। यमन के दक्षिणी शहर अदन में राष्ट्रपति भवन अल-मआशिक पर हूती विद्रोहियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई
आज की ताजा खबर 16 अक्टूबर 2026: यमन के अदन में राष्ट्रपति भवन पर हूती हमला, 5 लोगों की मौत, सीजेपी का आज 'लहरा दो तिरंगा मार्च'
यमन के दक्षिणी शहर अदन में राष्ट्रपति भवन अल-मआशिक पर हूती विद्रोहियों के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यमन के स्वास्थ्य मंत्री कासिम मोहम्मद बुहैबेह ने हताहतों की जानकारी दी है। यह हमला हूती आंदोलन और यमन की सरकारी सेना के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।
अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की आलोचना की
अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि एक शोक संतप्त परिवार को अपनी आवाज उठाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अंकिता के माता-पिता अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहे थे और 2022 में हुई उसकी हत्या में कथित ’वीआईपी’ के पहलू पर सवाल उठा रहे थे।
अंकिता के माता-पिता को बृहस्पतिवार तड़के कांग्रेस के कुछ नेताओं के साथ हिरासत में लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
भाषा प्रचेता सुरभि
सुरभि
सीजेपी का आज 'लहरा दो तिरंगा मार्च'
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलने और तिरंगा लहराने की अपील की है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने प्रस्तावित मार्च से लोगों को दूर रहने की सलाह दी है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है, जबकि मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में कुछ शर्तों के साथ मार्च की अनुमति दी है।
