देश

दिसंबर में कनाडा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, ट्रेड डील सहित कई क्षेत्रों में हो सकते हैं अहम समझौते

भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का अगला दौर नवंबर की शुरुआत में नई दिल्ली में होगा। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत का पांचवां दौर नौ अक्टूबर को कनाडा में पूरा किया था।

Image

दिसंबर में कनाडा की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी।

Photo : PTI

PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा पर जाएंगे। ओटावा स्थित भारतीय दूतावास ने प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे की पुष्टि की है। दूतावास ने गुरुवार को कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और पीएम मोदी ने हाल की अपनी बातचीत में आपसी रिश्तों को एक सकारात्मक गति देने और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने, सुरक्षा, तकनीक, ऊर्जा और कारोबार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम हासिल करने पर सहमत हुए। बता दें कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। भारत और कनाडा इन दिनों अपने द्वीपक्षीय रिश्ते में सुधार लाने के लिए तेजी के साथ काम कर रहे हैं।

मुक्त व्यापार समझौते पर नवंबर में बातचीत

इससे पहले भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और कनाडा के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत का अगला दौर नवंबर की शुरुआत में नई दिल्ली में होगा। दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों ने व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत का पांचवां दौर नौ अक्टूबर को कनाडा में पूरा किया था। मंत्रालय ने कहा कि बातचीत का अगला दौर नवंबर की शुरुआत में नयी दिल्ली में होगा।

व्यापारिक संबंध मजबूत बनाने की पहल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू ने 13 अक्टूबर को इस समझौते पर चर्चा की थी तथा बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी। सीईपीए एक तरह का मुक्त व्यापार समझौता है, जिसके तहत दो व्यापारिक साझेदार आपस में कारोबार होने वाली अधिकतम वस्तुओं पर आयात शुल्क में उल्लेखनीय कटौती करते हैं या उन्हें पूरी तरह समाप्त कर देते हैं। इसके अलावा, यह सेवाओं के व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी आसान बनाता है।

2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार 7.95 अरब अमेरिकी

दोनों पक्षों का लक्ष्य इस साल के अंत तक बातचीत पूरी करना है। वित्त वर्ष 2025-26 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का द्विपक्षीय व्यापार 8.23 प्रतिशत घटकर 7.95 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 8.7 अरब डॉलर था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article