'2 साल बाकी हैं, तुम्हारा हिसाब-किताब लिखा जा रहा है'; छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह ने DM और SP को धमकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2021, 05:17 PM IST

बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने प्रदेश के DM और SP को खुलेआम मंच से धमकाया। रमन सिंह ने कलेक्टर-एसपी को खुली धमकी देते हुए कहा है कि वे सरकार के तलवे चाटना बंद करें, उनका भी हिसाब-किताब लिखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो कलेक्टर और SP को खुलेआम धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो खुलेआम मंच से बोल रहे हैं कि कलेक्टर और एसपी कान खोलकर सुन लें, 3 साल हो गया है और 2 साल बाकी हैं। तुम्हारा भी हिसाब-किताब लिखा जा रहा है। मेरा कार्यकर्ता तुम्हारा नाम लेकर रखा है। जो-जो आतंकित करेगा, जो-जो मेरे कार्यकर्ताओं को परेशान करेगा, उन अधिकारियों की सूची बनेगी। वो सूची भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनाएगा। इसलिए सुन लो, ज्यादा तलबे चाटना बंद करो, उनका समय आ गया है। लूट में जो हिस्सा मिला है, उसे खा लो, मगर इस प्रकार की राजनीति और रणनीति करोगे तो तुम्हारा हिसाब-किताब भी समय के साथ होगा, मैं ये साफ करने आया हूं।

End of Article