देश

वेणुगोपाल को PAC की जिम्मेदारी, बैजयंत पांडा संभालेंगे उपक्रम संबंधी समिति; ओम बिरला ने समितियों के अध्यक्ष किए नियुक्त

Parliamentary Committees: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए संसद की लोक लेखा समिति (PAC) का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

Image

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (फाइल फोटो)

Photo : ANI

Parliamentary Committees: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल को वर्ष 2026-27 के लिए संसद की लोक लेखा समिति (PAC) का फिर से अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि भाजपा सांसद बैजयंत पांडा सार्वजनिक उपक्रम संबंधी समिति का नेतृत्व करेंगे।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा नेता फग्गन सिंह कुलस्ते को 1 मई, 2026 से शुरू होने वाले और 30 अप्रैल, 2027 को समाप्त होने वाले कार्यकाल के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कल्याण संबंधित समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

वेणुगोपाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिरला ने भाजपा नेता संजय जयसवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति (2026-27) का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। अधिसूचना में कहा गया है, ''अध्यक्ष ने के. सी. वेणुगोपाल को लोक लेखा समिति (2026-27) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।''

लोक सेवा समिति में किन-किन को मिली जगह

एक मई, 2026 से शुरू होने वाले और 30 अप्रैल, 2027 को समाप्त होने वाले कार्यकाल के लिए लोक लेखा समिति के अन्य सदस्यों में द्रमुक के टीआर बालू, टीएमसी के कल्याण बनर्जी भाजपा के निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल, रविशंकर प्रसाद, सीएम रमेश, अपराजिता सारंगी, तेजस्वी सूर्या, अनुराग सिंह ठाकुर, कांग्रेस के जय प्रकाश, अमर सिंह शामिल हैं।

समिति में सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल

इस संसदीय समिति में शामिल राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के अशोक चव्हाण, के लक्ष्मण और सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद प्रफुल्ल पटेल, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर और कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह शामिल हैं।

सार्वजनिक उपक्रम संबंधी समिति में कौन-कौन शामिल

सार्वजनिक उपक्रम संबंधी समिति के सदस्यों में राज्यसभा से जॉन ब्रिटास, मिलिंद देवड़ा, सैयद नासिर हुसैन, संजय कुमार झा, सुरेंद्र सिंह नागर, देबाशीष सामंतराय और अरुण सिंह शामिल हैं, जबकि लोकसभा से तारिक अनवर, सीपी जोशी, कनिमोझी करुणानिधि, कौशलेंद्र कुमार, शंकर लालवानी, पूनमबेन मदाम, बैजयंत पांडा, बीवाई राघवेंद्र और राजीव राय शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article