देश

182 की रफ्तार...नहीं छलका ग्लास से एक भी बूंद पानी; साइलेंट ट्रेन बनकर दौड़ी स्लीपर वंदे भारत

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को लेकर दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। अब रेलवे ने भी इस हाईस्पीड ट्रेन के ट्रायल की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। हाल ही में इसका खास वाटर टेस्ट किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसका वीडियो शेयर किया है।

Image

वंदे भारत स्लीपर ने दिखाया दम।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में ट्रेन कोटा-नागदा सेक्शन पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है। रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी द्वारा सफल परीक्षण किया गया।

वंदे भारत स्लीपर का हुआ खास वाटर टेस्ट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बताया कि इस दौरान एक खास 'वॉटर टेस्ट'भी किया गया,जिसमें ट्रेन के अंदर एक के ऊपर एक गिलासों में रखा पानी तेज रफ्तार के बावजूद नहीं छलका। इससे ट्रेन की मजबूती और स्थिरता का प्रदर्शन हुआ। वीडियो में मोबाइल स्क्रीन पर ट्रेन की स्पीड 182 किमी प्रति घंटे तक दिखती नजर आई।

स्लीपर वंदे भारत की डिजाइन

स्लीपर वंदे भारत की डिजाइन

फिलहाल देश में चल रही वंदे भारत ट्रेनें सेमी हाई-स्पीड हैं,जिनकी डिजाइन स्पीड 180 किमी प्रति घंटा है और आमतौर पर ये 160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चलती हैं। हालांकि ट्रेन की औसत गति ट्रैक की स्थिति, रास्ते में रुकने और मेंटेनेंस जैसे कारणों पर निर्भर करती है।

खास खूबियों से लैस होगी वंदेभारत स्लीपर

रेल मंत्रालय के अनुसार,आने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात की लंबी दूरी की यात्रा को पूरी तरह बदल देगी। इसमें तेज रफ्तार, आरामदायक सफर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यह ट्रेन खासतौर पर एसी श्रेणी के यात्रियों के लिए होगी और यात्रा समय को काफी कम करेगी।

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

रेलवे की सालाना समीक्षा में कहा गया है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द ही शुरू की जाएंगी और पहले व्यस्त रूट्स पर चलाई जाएंगी,फिर धीरे-धीरे अन्य मार्गों पर भी इनका विस्तार होगा।

इससे पहले, 15 दिसंबर को चेन्नई से तटीय आंध्र प्रदेश के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा का विस्तार किया गया था। अब यह ट्रेन नरसापुर तक जाती है,जिससे चेन्नई आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा आराम मिला है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article