Uttarakhand Bridge Collapse: देश में किस तरह के पुल बना जा रहे हैं, पता नहीं। अभी बारिश की शुरुआत हुई है और कई राज्यों में पुल धाराशाही हो चुके हैं। बिहार, झारखंड के बाद अब उत्तराखंड में एक पुल गिर गया है। पुल के गिरने के बाद दोनों ओर गाड़ियां फंस गई हैं।
पुल गिरने का वीडियो आया सामने
भारी बारिश के बीच शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर जिले में एक पुल ढह गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि पुल बीच से ढह गया और मलबा तेज़ गति से बह रही नदी में गिर गया, जबकि आस-पास के लोग चीखते दिख रहे हैं।
पहले गिरा था अस्थाई पुल
इससे पहले उत्तराखंड के मदमहेश्वर धाम रास्ते का एक पुल गिर गया था। मदमहेश्वर धाम के मुख्य पड़ाव गोंडार गांव से आगे बनतोली पुल में मधुगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण यहां बना अस्थाई पुल इसकी चपेट में आ गया। दरअसल, यहां बना मुख्य पुल पिछले साल आपदा में बह गया था। जिसके बाद यहां पर अस्थाई पुल बनाया गया। इसी से आवाजाही होती थी। अब लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से मदमहेश्वर धाम के लिए आवाजाही बंद हो गई है।
