देश

Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत में गिरी बिल्डिंग, कई लोग फंसे, एक लाश मिली; बचाव कार्य जारी

Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत शहर में एक बिल्डिंग गिरने से एक की मौत हो गई है, जबकि कई के बिल्डिंग के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

Image

सूरत में गिरी बिल्डिंग

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • सूरत में गिरी छह मंजिला इमारत
  • राहत और बचाव कार्य जारी
  • एक महिला को जिंदा बचाया गया

Surat Building Collapse: गुजरात के सूरत में शनिवार शाम एक बिल्डिंग गिर गई। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एक महिला को मलबे से निकाल लिया गया है। वहीं एक व्यक्ति की लाश भी मलबे में मिली है।

सूरत में कहां गिरी बिल्डिंग

मिली जानकारी के अनुसार सूरत के सचिन इलाके में छह मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर है। बचाव अभियान जारी है सूरत के कलेक्टर डॉ. सौरभ पारधी ने कहा- "छह मंजिला इमारत ढह गई और 4-5 लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है। एक महिला को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल टीम, एनडीआरएफ और पुलिस काम पर लगी हुई है। हम बाकी लोगों को जल्द से जल्द बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

कैसे गिरी बिल्डिंग

इमारत में 30 अपार्टमेंट थे, जिनमें से पांच में लोग रहते थे। यह बिल्डिंग कैसे गिरी, बारिश की वजह से या कोई और कारण था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

बचाने की गुहार

बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने पुष्टि की कि बचाव कार्य की शुरुआत में फंसे हुए लोगों की आवाजें सुनी गईं। उन्होंने बताया कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया इमारत में करीब पांच फ्लैट ऐसे थे, जिनमें से ज्यादातर इस इलाके में स्थित कारखानों में काम करने वाले लोग रहते थे। गहलोत ने बताया, "जब बचाव कार्य शुरू हुआ, तो हमें अंदर फंसे लोगों की आवाजें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को जिंदा निकाला और उसे अस्पताल भेजा। हमें संदेह है कि करीब पांच लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article