देश

'ईरान के पास अमेरिका के 45 ठिकाने', अमेरिकी हमलों के बाद बिफरा तेहरान; कहा- अपनी हिफाजत के लिए बनाएंगे निशाना

Iran US War: ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के आसपास कई सैन्य ठिकाने बना रखे हैं। कुछ अमेरिकी सीनेटरों के अनुसार, ईरान के चारों ओर करीब 45 अमेरिकी सैन्य बेस मौजूद हैं।

Image

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही

Photo : ANI

Iran US War: ईरान पर अमेरिकी समर्थित इजरायल हमले के बाद तेहरान ने खाड़ी देशों पर जवाबी हमले तेज कर दिए। जिसके बाद ईरान की चौतरफा आलोचना हो रही है। इस पर ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही (Dr Abdul Majid Hakeem Ilahi) ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के आसपास कई सैन्य ठिकाने बना रखे हैं। कुछ अमेरिकी सीनेटरों के अनुसार, ईरान के चारों ओर करीब 45 अमेरिकी सैन्य बेस मौजूद हैं।

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा कि अमेरिका ईरान से 6,000 मील से भी ज्यादा दूर है... वे ठिकाने कहां हैं जिनका इस्तेमाल अमेरिकी ईरान पर हमला करने के लिए कर रहा है? कल मैंने कुछ अमेरिकी सीनेटरों से सुना कि अमेरिका ने ईरान के आस-पास 45 ठिकाने बना लिए हैं।

अमेरिका पर जमकर बरसा ईरान

डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका इस इलाके से क्या चाहता है? युद्ध से पहले हमने अपने पड़ोसी देशों से कहा था कि वे अमेरिका को अपने यहां सैन्य ठिकाने इस्तेमाल करने की अनुमति न दें। उन देशों ने ईरान को भरोसा दिलाया था कि वे ऐसा नहीं होने देंगे।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि बहरीन से दागी गईं मिसाइलों में 175 निर्दोष लड़कियों की मौत हुई। उन्होंने कहा कि हमें अपनी हिफाजत करनी होगी और ऐसे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना पड़ेगा, जहां से ईरान पर हमले किए जाते हैं।

खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने बरसाएं बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खर्ग द्वीप पर अब तक का सबसे शक्तिशाली हवाई हमला किया गया है। ट्रंप के अनुसार, इस हमले का उद्देश्य खर्ग द्वीप पर मौजूद ईरान के तमाम सैन्य ठिकानों को पूरी तरह खत्म करना था, जिसमें अमेरिकी सेना सफल रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article