देश

UP one family one ID: यूपी में अब 'एक परिवार एक आईडी', मिलेंगे तमाम फायदे, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

UP one family one ID Registration Process: यूपी सरकार 'एक परिवार-एक पहचान' योजना पर तेजी से काम शुरू करने जा रही है, जानिए क्या है उसके फायदे और कैसे आप करा सकते हैं इसके लिए रजिस्ट्रेशन

Image

यूपी में अब 'एक परिवार एक आईडी'

KEY HIGHLIGHTS

  1. 'एक परिवार-एक पहचान' योजना पर तेजी से काम शुरू
  2. यूपी के सभी परिवारों के पास एक 'फैमिली कॉर्ड' होगा
  3. इसके जरिए ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा

UP one family one ID How to Register: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश की जनता के लिए कई स्कीम लाती रहती है इसी क्रम में अब यूपी के सभी परिवारों के पास जल्द ही एक 'फैमिली कॉर्ड' होगा, बताते हैं कि इसके जरिए ही कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा जिन लोगों के पास राशन कॉर्ड है, उनके लिए कॉर्ड पर दर्ज नंबर ही पहचान का काम करेगा ऐसा बताया जा रहा है।

गौर हो कि ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसपर तेजी से काम चल रहा है, गुरुवार को खुद मुख्यमंत्री ने इसकी समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर परिवार के पास उनकी फैमिली आईडी होनी चाहिए।

वर्तमान में लगभग 3.60 करोड़ परिवार के 15.07 करोड़ लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पा रहे हैं इन परिवारों की राशनकार्ड संख्या ही फैमिली आईडी है वहीं 1 लाख से अधिक गैर राशन कार्ड धारकों को फैमिली आईडी जारी की जा चुकी है।

UP one family one ID ऐसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है वो https://familyid.up.gov.in पर पंजीयन कर परिवार आईडी प्राप्त करने की व्यवस्था है। सीएम ने कहा हर एक परिवार को मिल रहे शासकीय योजनाओं के लाभ का पूरा विवरण दर्शाते हुए परिवार का पासबुक भी तैयार कराया जाए पास-बुक और परिवार आईडी जारी करने से पूर्व परिवार के संबंध में सभी जानकारी को विधिवत प्रमाणित किया जाए सभी संबंधित विभाग इसमें सहयोग करें।

सीएम ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार संचालित 76 योजनाओं/सेवाओं को फैमिली आईडी से लिंक किया जा चुका है. अवशेष सभी लाभार्थीपरक योजनाओं को परिवार आईडी से लिंकेज किया जाए।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article