देश

'दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक...', लखनऊ कोचिंग हादसे पर CM योगी, अखिलेश यादव समेत तमाम नेताओं ने जताया गहरा दुख

Lucknow Coaching Center Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में स्थित कोचिंग संस्थान में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Image

लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग

Photo : Times Now Digital

Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ कोचिंग संस्थान में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार दोपहर लखनऊ में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा "लखनऊ में हुई अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।"

राजनाथ सिंह क्या बोले?

रक्षा मंत्री और लखनऊ (Lucknow Agnikand) से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि, "लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ है, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राहुल गांधी ने भी जताया शोक

इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी हादसे पर दुख जताते एक्स पर पोस्ट किया कि, "लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

अखिलेश बोले-ईमानदारी से हो जांच

सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हादसे में जान गंवाने लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई। अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, "लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जांच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article