देश

150 बरस बाद हिंदू धर्म में लौटा मुस्लिम परिवारः कराया 'शुद्धिकरण', आकिल से रोहित बन बोला युवक- मर्जी से...

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2022, 05:23 PM IST

इस बीच, आदिल नाम के युवक को विवेक सैनी के तौर पर नाम और पहचान मिले। इस परिवार के पूर्वज आज से लगभग 150 साल पहले मुस्लिम बन गए थे। जानकारी के मुताबिक, आश्रम में अब तक करीब 225 लोग हिंदू धर्म में लौट चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 150 साल बाद एक मुस्लिम परिवार की हिंदू धर्म में घर वापसी हुई। सात नवंबर, 2022 को इस परिवार के नौ सदस्यों ने अपना धर्म बदल लिया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के दौरान गंगाजल से उनका शुद्धिकरण किया गया। वहां योग साधना आश्रम के यशवीर महाराज ने इनकी घर वापसी कराई।

यशवीर महाराज ने पत्रकारों को इस बारे में बताया था- इन लोगों के पूर्वज 150 साल पहले हिंदू धर्म छोड़ कर इस्लाम मजहब में चले गए थे। ये लोग महा यज्ञ में आए थे और आहुति दी। इन्होंने इस दौरान भंडारे का प्रसाद लिया। ये इस धर्म की क्रियाओं से बड़े प्रभावित हुए।

उनके मुताबिक, ये सभी एक साल से हमारे संपर्क में थे और आज आश्रम में आए और शुद्धि यज्ञ में अपने हाथों से घी-सामग्री की आहुति दी और गंगा जल का आचमन किया। जनेऊ पहनाया गया। हिंदू धर्म में लौटने के बाद इन्होंने नाम भी बदल लिए।

आकिल नाम का युवक धर्म परिवर्तन के बाद रोहित सैनी बन गया और बोला- हम अपने मन से हिंदू बने हैं। हम अपने इसी धर्म में रहना चाहते हैं। हमने ऐसा किसी के दवाब या फिर जोर जबरदस्ती में आकर नहीं किया।

इस बीच, आदिल नाम के युवक को विवेक सैनी के तौर पर नाम और पहचान मिले। इस परिवार के पूर्वज आज से लगभग 150 साल पहले मुस्लिम बन गए थे। जानकारी के मुताबिक, आश्रम में अब तक करीब 225 लोग हिंदू धर्म में लौट चुके हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article