देश

UP : प्रेमिका के लिए इस्लाम कबूल करने वाले आयुष मलिक की हुई 'घर वापसी', मोहम्मद अली से फिर बने हिंदू, Video

वीडियो में आयुष ने कहा, 'मैं इस्लाम में चला गया था और अपना धर्म बदल लिया था। लेकिन आपका दर्द देखकर और अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए, मैंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। मैं अपने परिवार की देखभाल और सुरक्षा में रहना चाहता हूं।'

Image

हिंदू धर्म में दोबारा वापस आए आयुष मलिक।

Ayush Malik News: उत्तर प्रदेश के शामली के आयुष मलिक ने दोबारा से हिंदू धर्म अपना लिया है। आयुष ने कुछ समय पहले मुस्लिम धर्म अपना लिया था। सनातन धर्म में वापसी करने के बाद आयुष ने अपने माता-पिता से माफी मांगी और घर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि आयुष के इस्लाम धर्म कबूल करने की जांच हुई। वहीं, आयुष के माता-पिता ने कहा है कि उनके बेटे से स्वेच्छा से दोबार हिंदू धर्म अपनाया है।

हिंदू घर्म में वापसी करने के बाद आयुष का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें पूजा-पाठ और प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। आयुष ने कहा कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया था लेकिन अब अपने मन की बात मानते हुए वह वापस सनातन धर्म में लौट आए हैं। आयुष का कहना है कि अब वह अपने परिवार के साथ रहेंगे।

आयुष का ब्रेनवॉश करने का आरोप

वीडियो में आयुष ने कहा, 'मैं इस्लाम में चला गया था और अपना धर्म बदल लिया था। लेकिन आपका दर्द देखकर और अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए, मैंने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। मैं अपने परिवार की देखभाल और सुरक्षा में रहना चाहता हूं।' उनके पिता, देवराज मलिक ने दावा किया कि उनके बेटे ने औपचारिक रूप से सनातन धर्म को फिर से अपना लिया है। इससे पहले, देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि चांदनी कुरैशी और उनके पिता, इस्लाम कुरैशी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत आयुष का ब्रेनवॉश किया था और करोड़ों रुपये की पारिवारिक संपत्ति पर कब्जा करने के लिए मोहम्मद अली नाम से उसका इस्लाम में धर्मांतरण कराया था।

चांदनी के लिए बना मो.अली

यह ताजा घटनाक्रम उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा देवराज मलिक की शिकायत पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (गैर-कानूनी धर्मांतरण निषेध कानून) के तहत फिजियोथेरेपिस्ट चांदनी कुरैशी और उनके पिता इस्लाम कुरैशी को गिरफ्तार करने के कुछ सप्ताह बाद आया है। एफआईआर के अनुसार, बी-फार्मा ग्रेजुएट आयुष, जो अपने परिवार के मेडिकल स्टोर को संभालने में मदद करता था, पहली बार 2018 में एक स्थानीय अस्पताल में पैर की चोट के इलाज के दौरान चांदनी से मिला था। पुलिस ने बताया कि बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए, जिसके बाद चांदनी और उसके परिवार के सदस्यों ने धीरे-धीरे उसे इस्लाम अपनाने के लिए प्रभावित किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article