देश

UP : उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का रास्ता साफ, सर्वे आयोग ने CM योगी को सौंपी अपनी रिपोर्ट

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 10, 2023, 07:03 AM IST

UP Local Body Elections : आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस राम अवतार सिंह और चार अन्य पूर्व नौकरशाह चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं ब्रजेश कुमार सोनी ने सीएम के आवास पर उनसे मुलाकात की और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

Image

यूपी में अब होंगे शहरी निकाय चुनाव।

Photo : PTI

Local Body Elections : उत्तर प्रदेश में शहरी निकाय चुनावों का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्टों के मुताबिक करीब दो महीने के बाद ओबीसी आयोग ने गुरुवार को अपनी 350 पन्ने की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी। कोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शहरी निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की नुमाइंदगी पर सर्वे करने के लिए एक पांच सदस्यीय आयोग का गठन किया था। समझा जाता है कि सर्वे रिपोर्ट जमा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी और योगी सरकार निकाय चुनाव कराने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

पांच सदस्यीय आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंपी

बता दें कि यूपी के शहरी निकाय चुनाव का यह मामला हाई कोर्ट में गया था जिसके बाद अदालत ने नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया। रिपोर्टों के अनुसार आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस राम अवतार सिंह और चार अन्य पूर्व नौकरशाह चोब सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा एवं ब्रजेश कुमार सोनी ने सीएम के आवास पर उनसे मुलाकात की और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी।

आयोग ने 3 महीने में पूरा किया सर्वे का काम

एक अधिकारी ने बताया कि सर्वे का काम पूरा करने के लिए आयोग के पास छह महीने का समय था लेकिन आयोग ने तीन महीने में सभी 75 जिलों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली। एक सूत्र का कहना है कि जिलों में दौरे के दौरान आयोग के सदस्य जन प्रतिनिधियों, जिले के अधिकारियों से मुलाकात की और उनकी राय जानी। इस दौरान आयोग को निकाय चुनावों के प्रतिनिधित्व में खामियां मिलीं। सर्वे में यह पाया गया कि कुछ ऐसी शहरी निकायों में 30 साल से ज्यादा समय से ओबीसी को आरक्षण नहीं मिला है। साथ ही कुछ ऐसी सीटें भी मिलीं जो लगातार तीन बार से ओबीसी के लिए आरक्षित रहीं। इन सारी खामियों को सर्वे रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

हाई कोर्ट के आदेश पर SC ने लगाई रोक

सूत्रों का कहना है कि आयोग की रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। आयोग की रिपोर्ट की एक कॉपी सुप्रीम कोर्ट को भी दी जाएगी। बता दें कि शहरी निकाय चुनावों कराने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर गत चार जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। हाई कोर्ट ने ओबीसी को बिना आरक्षण दिए यूपी सरकार को चुनाव कराने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट ने कहा कि था यूपी सरकार बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव करा सकती है। हाई कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ यूपी सरकार ने सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

प्याज के दाम 59 फीसदी बढ़े! त्योहार से पहले आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार; मोदी सरकार पर भड़के खरगे

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

RSS के खिलाफ कोई मामला नहीं किया गया है दर्ज, बोले कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे, बीजेपी ने जमकर सुनाया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

खराब गुणवत्ता बनी रोड़ा...कांदा एक्सप्रेस में प्याज लोडिंग की रफ्तार सुस्त, दिल्ली रवानगी पर अनिश्चितता का साया

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

किचन में कॉकरोच, एक्सपायरी खाना और गंदगी... एयरोसिटी के दो बड़े होटलों में क्या-क्या मिला? FSSAI की जांच में खुलासे

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम