देश

UP सीएम योगी ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में की मुलाकात, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 27, 2023, 09:17 PM IST

UP CM Yogi met JP Nadda: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, बताते हैं कि कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

Image

यूपी के निकाय चुनाव में भारी जीत के बाद सीएम योगी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ये पहली मुलाकात है

UP CM Yogi in Delhi: दिल्ली में शनिवार की शाम को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है, बताते हैं कि सीएम योगी राजधानी दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में थे और उस मीटिंग के बाद नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पर ये मुलाकात हुई है।

गौर हो कि हाल ही में संपन्न हुए यूपी के निकाय चुनाव में भारी जीत के बाद सीएम योगी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ये पहली मुलाकात है, कहा जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

CM योगी ने जेपी नड्डा को एक पुस्तक भी भेंट की

वहीं इस मुलाकात के दौरान यूपी CM योगी ने जेपी नड्डा को एक पुस्तक भी भेंट की है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो वहीं केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के साथ 29 मई को प्रेसवार्ता कर सकते हैं हालांकि ऐसा कोई कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।

नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक शनिवार 27 मई को संपन्न हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट मे लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की की 08वीं बैठक में उनका पाथेय प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी से प्राप्त अमूल्य मार्गदर्शन ने नए उत्तर प्रदेश को 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन हेतु संबल प्रदान किया है।'

ध्यान रहे कि नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी की अगुवाई में होने वाली इस मीटिंग से दूरी बना ली थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस