लखनऊ

Love Jihad: योगी राज में लव जिहाद पर एक्शन... किसको टेंशन ?-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 22, 2023, 04:53 PM IST

Love Jihad in UP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हिंदू युवती की तस्करी करने वाले आरोपियों को दबोचा है, ये युवक खुद को हिंदू बताकर युवती को गुमराह कर रहे थे।

Image

लखनऊ से हिंदू युवती की तस्करी करने वाले आरोपियों को दबोचा है

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। जिसमें पुलिस ने हिंदू युवती की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया था, जिसके बाद युवती को अगवा कर लिया था, जिसके बाद पुलिस 125 की टीम बनाकर Train से लड़की को रेस्क्यू किया गया।

गौर हो कि राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमाया है, इस बार धर्मांतरण के साथ युवती को बेचने का भी आरोप है, पुलिस ने बताया कि फोन कर एक लड़की ने खतरे में होने की जानकारी दी थी।

आरोपी लड़की को ट्रेन से ले जा रहे थे

घेराबंदी करने पर आरोपी ट्रेन से बैठकर भागने लगे जीआरपी से संपर्क कर लड़की को बरामद कर लिया गया, आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में पता चला है कि दो साल से लड़की और लड़के के बीच दोस्ती थी, आरोपी लड़की को ट्रेन से ले जा रहे थे, चारों आरोपियों को विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आमिर पिता और भाइयों के साथ मिलकर युवतियों की खरीद फरोख्त का गिरोह चला रहा था, गिरोह के पकड़ में आने पर युवतियों की खरीद फरोख्त का खुलासा हुआ है।

हिंदू युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया

आमिर ने हिंदू युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर उसको घुमाने के लिए बाहर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, संबंध बनाने के बाद आरोपी ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया, युवती के विरोध करने पर गिरोह ने बेचने का प्लान भी तैयार कर लिया था लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से गिरोह का भंडाफोड़ हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article