देश

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, आज राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने वाले हैं।

Image

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज

Photo : PTI

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर आ गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार (UP Mantrimandal Vistar) होने की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) से मुलाकात करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम को जन भवन पहुंचेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय हो रही है जब राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।

इन चेहरों को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

माना जा रहा है कि बीजेपी आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक और जातीय संतुलन बनाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में दो ब्राह्मण नेताओं को जगह दी जा सकती है। इसके अलावा दो पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेताओं को भी मंत्री बनाया जा सकता है। पार्टी एक दलित और एक महिला चेहरे को भी कैबिनेट में शामिल कर हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहती है। बीजेपी की कोशिश है कि सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर चुनाव से पहले मजबूत संदेश दिया जाए।

बीजेपी 11 और 12 मई को लखनऊ में कर सकती है बड़ी बैठक

वहीं, पार्टी संगठन भी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट गया है। बीजेपी 11 और 12 मई को लखनऊ में बड़ी बैठक कर सकती है। इस बैठक में प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में आगामी रणनीति, संगठन की मजबूती और चुनावी अभियान को लेकर चर्चा की जाएगी। बीजेपी महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर भी खास ध्यान दे रही है। हाल ही में पार्टी ने ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान चलाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वाराणसी में बड़ी संख्या में महिलाओं को संबोधित कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पार्टी इसे आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण कदम मान रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!