देश

'आप लोगों ने लोकसभा में रंग बदल लिया', महिला आरक्षण बिल को लेकर UP विधानसभा में समाजवादी पार्टी पर बरसे CM योगी

UP Assembly Special Session: सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेते हुए कहा कि आप(कांग्रेस और INDIA गठबंधन ) आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन आपके (सपा) महिला विरोधी आचरण का गवाह है।"

Image

उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आज गुरुवार को विशेष सत्र में सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना।

Photo : ANI

UP Assembly Special Session: उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आज गुरुवार को विशेष सत्र में महिला आरक्षण (संशोधन)विधेयक पर चर्चा की गई। इस विशेष सत्र में हिस्सा लेते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,"आप(कांग्रेस और INDIA गठबंधन ) आधी आबादी की गरिमा, सम्मान और उत्थान के लिए उठाए जाने वाले किसी भी प्रगतिशील कदम का विरोध करते हैं। आपका आचरण 16 और 17 अप्रैल को लोकसभा में देखने को मिला। यह सदन आपके (सपा) महिला विरोधी आचरण का गवाह है।"

सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन उनके आचरण को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाएगा। मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि सपा की सरकार में वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं में आधा पैसा बिचौलियों द्वारा खा लिया जाता था। उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा सरकार ने पूरे देश में 30 करोड़ जनधन खाते खोले, जिसका विपक्ष ने जोरदार विरोध किया था।

आप लोगों ने लोकसभा में रंग बदल लिया: योगी आदित्यनाथ

उन्होंने कहा,"जब 2017 में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई तो हमने प्रदेश में 1.5 वर्ष के अंदर 2 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए थे। आप लोग तब हंसते थे कि शौचालय से क्या होगा? आप(सपा) खुद को समाजवादी कहते हैं मगर आप लोग आधी आबादी की प्रगति और गरिमा के लिए संवेदनशील नहीं दिखाई देते हैं। आप लोगों ने यहां रंग बदल लिया है। आप लोग कह रहे हैं कि 33% आरक्षण होना चाहिए तो फिर सदन में विरोध क्यों किया? भारत में 4 करोड़ गरीबों को गरीब आवास का लाभ मिला है।"

'कांग्रेस के शासन में महिलाओं को एलपीजी नहीं, डंडे मिलते थे'

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस शासन का जिक्र करते हुए कहा,"कांग्रेस के समय में LPG के सिलेंडर नहीं मिलते थे, डंडे जरूर मिल जाते थे। अब देश में 10 करोड़ महिलाओं को LPG के मुफ्त कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। देश में 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख रुपये तक की आयुष्मान भारत योजना के तहत सुविधा का लाभ भी प्रधानमंत्री ने दिया। 80 करोड़ लोग मुफ्त में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article