देश

'हर गुजरता घंटा...', थरूर ने जयशंकर से NDRF और वायुसेना की तैनाती का किया आग्रह; बोले- चौबीसों घंटे काम कर रही टीम

Nepal Flash Floods Rescue Operation: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद कई भारतीय नागरिकों के लापता होने की पृष्ठभूमि में शनिवार को केंद्र सरकार से बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की पूरी टुकड़ी और भारी क्षमता वाले हेलीकॉप्टर तैनात करने का आग्रह किया

Image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Nepal Flash Floods Rescue Operation: नेपाल में आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड और ग्लेशियर टूटने के बाद लापता भारतीयों को बचाने के लिए पूरा देश चिंतित है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बाद अब शशि थरूर ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

थरूर ने कई भारतीय नागरिकों के लापता होने की पृष्ठभूमि में शनिवार को केंद्र सरकार से बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRf) की पूरी टुकड़ी और भारी क्षमता वाले हेलीकॉप्टर तैनात करने का आग्रह किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में थरूर ने सरकार से अनुरोध किया कि नेपाल में फंसे लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।

थरूर ने जयशंकर को लिखा पत्र

तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, ''हर गुजरता घंटा उस बुनियाद को और संकुचित कर रहा है, जिस पर (लोगों के बचे होने की) उम्मीद कायम रह सकती है।'' उन्होंने कहा, ''मैं 26 अगस्त को नेपाल में आई अचानक बाढ़ के बाद लापता भारतीय नागरिकों के संबंध में आपको लिख रहा हूं। भारत की प्रतिक्रिया तेज और व्यापक रही है। प्रधानमंत्री की नेपाल से शुरुआती बातचीत, राहत सामग्री की चार खेप, डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों और विशेषज्ञों की 11 सदस्यीय टीम तथा नियंत्रण कक्ष और दूतावास की हेल्पलाइन से काफी मदद मिली है।''

    'चौबीसों घंटे काम कर रही नवीन श्रीवास्तव की टीम'

    थरूर ने कहा कि नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और उनकी टीम चौबीसों घंटे काम कर रही है। उन्होंने कहा, ''तिब्बत से लौटे समूह से तीन दिन बाद कई परिवारों को उम्मीद की किरण मिली। त्रिशूली-1 में फंसे भारतीय कामगारों को बचाना भी एक बड़ी सफलता थी।''

    उन्होंने कहा कि परिवारों ने इन प्रयासों पर ध्यान दिया है और कई परिवारों ने व्यक्तिगत रूप से जयशंकर के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उनसे यह बात पहुंचाने का अनुरोध किया है। थरूर ने कहा, ''इसी कारण मैं यह आग्रह करने के लिए बाध्य महसूस कर रहा हूं कि हमारे प्रयासों को अब इस आपदा के पैमाने और तात्कालिकता के अनुरूप बनाया जाए।''

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article