देश

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत नाजुक, दिल्ली AIIMS में भर्ती, सिंधिया दौरा रद्द कर दिल्ली रवाना

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की तबियत खराब हो गई है बताते हैं कि वो दिल्ली AIIMS में भर्ती हैं, वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी दोनों दिल्ली रवाना हो गए हैं।

Image

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे की खराब हो गई है

KEY HIGHLIGHTS
  • माधवी राजे को सांस की तकलीफ है और अब उन्हें तकलीफ होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है
  • ज्योतिरादित्य और पत्नी प्रियदर्शनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से चुनावी दौरा कैंसिल कर दिल्ली रवाना
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी का 2 मई को गुना का दौरा प्रस्तावित था

Jyotiraditya Scindia's Mother's Health: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे सिंधिया (Madhvi Raje Scindia) का पिछले कुछ समय से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है, बताते हैं कि बुधवार को राजमाता माधवी राजे के अचानक एम्स अस्पताल में हालत बिगड़ने की खबर सामने आई।

कहा जा रहा है कि माधवी राजे को सांस की तकलीफ है और अब उन्हें तकलीफ होने पर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शनी मां की तबीयत खराब होने की वजह से चुनावी दौरा कैंसिल कर दिल्ली रवाना हो गए हैं।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी का 2 मई को गुना का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन सिंधिया की मां माधवी राजे की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होंने 2 मई को होने वाले गुना दौरा को फिलहाल के लिए निरस्त कर दिया है और वह अपनी सास को देखने के लिए दिल्ली निकल गई हैं।

गौर हो कि माधवी राजे के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया का 30 सितम्बर 2001 को यूपी के मैनपुरी के पास विमान हादसे में निधन हुआ था, वहीं ग्वालियर में उनकी दीर्घायु के लिए कामना की जा रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!