देश

Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट का HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला, 'जयपुर मेट्रो' पर भी आया अहम अपडेट

Union Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और कृषि से जुड़े कई बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन फैसलों की जानकारी दी।

Image

Union Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट का HPCL राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला, 'जयपुर मेट्रो' पर भी आया अहम अपडेट

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति ने HPCL परियोजना की लागत 43,129 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,459 करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HPCL Rajasthan Refinery Limited) परियोजना को लेकर कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत को बढ़ाकर 43,129 करोड़ रुपये से 79,459 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो प्रोजेक्ट फेज़-2 को मंज़ूरी दे दी। यह 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा जिसमें 36 स्टेशन होंगे, और इसकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा होगी। इस प्रोजेक्ट को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) लागू करेगा। यह भारत सरकार और राजस्थान सरकार का 50:50 का जॉइंट वेंचर है।

वैष्णव ने एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर को मंज़ूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपये होगी।

1,74,000 करोड़ रुपये से अधिक के फैसले कैबिनेट हुए

1,74,000 करोड़ रुपये से अधिक के फैसले आज कैबिनेट में हुए हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ सीजन के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी स्कीम में 41,534 करोड़ रुपए का सब्सिडी का पैकेज, उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कोविड हो चाहे वेस्ट एशिया में कॉन्फ्लिक्ट हो, किसानों के लिए, किसान भाइयों के लिए एक हमेशा एक तरीके से एक सेफ्टी शील्ड बन के खड़े हुए हैं। सेफ्टी शील्ड बन के खड़े हुए हैं और किसी भी तरह के फर्टिलाइजर में अप्स एंड डाउंस जो भी आए, कभी उसका प्रभाव अब हमारे किसानों पे पड़ने नहीं दिया है। अगर हम कोविड के समय से अब तक का एक्सपीरियंस देखें तो फर्टिलाइजर के प्राइस किसी भी कारण से दुनिया में अगर ऊंचे हुए हो लेकिन उसको उसका प्रभाव भारत पे नहीं पड़े ऐसी व्यवस्था प्रधानमंत्री ने की है, आज का फैसला भी उसी संकल्प का है।

खरीफ के लिए 41534 करोड़ का टोटल सब्सिडी

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जो डीएपी बहुत इंपॉर्टेंट फर्टिलाइजर है, इसका 50 किलो का बैग एकदम फिक्स ₹1200 में रुपये पर लगातार चलाया गया है। इसके लिए सब्सिडी बढ़ती जा रही है लेकिन किसानों पे कोई बोझ ना आए, ये ध्यान में रख के फैसले लिए गए हैं। आज का जो फैसला है, इससे सब्सिडी का टोटल अमाउंट आएगा ₹41534 करोड़। ₹41534 करोड़ का टोटल सब्सिडी का रहेगा खरीफ के लिए। उम पिछले खरीफ सीजन से करीब ₹4317 करोड़ एक्स्ट्रा सब्सिडी आएगी।

जयपुर मेट्रो की ऐसी रहेगी कनेक्टिविटी

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फेज़-2 कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, VKIA, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, SMS हॉस्पिटल और स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख जगहों से बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी देगा। इसमें एयरपोर्ट इलाके में अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल होंगे। यह पहले से चल रहे फेज़-1 से, प्लान किए गए इंटरचेंज और फीडर सिस्टम के ज़रिए जुड़ेगा। इससे पूरे शहर में एक एकीकृत और लगातार मेट्रो नेटवर्क सुनिश्चित होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article