देश

केरल में 22 दिन से खराब खड़ा है F-35 लड़ाकू विमान, रॉयल नेवी की टीम मरम्मत प्रक्रिया करेगी शुरू; बड़ा अपडेट आया सामने

F-35 Fighter Jet: ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एफ-35 फाइटर जेट पिछले 22 दिनों से केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बेकार पड़ा है। अब फाइटर जेट को वहां से जल्द हटाया जाएगा। 14 जून से खड़े एफ-35 फाइटर जेट वापस उड़ाने लायक नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम विमान की खराबी का आकलन करेगा।

Image

केरल में 22 दिन से खराब खड़ा है F-35 लड़ाकू विमान

Photo : ANI

F-35 Fighter Jet: ब्रिटेन की रॉयल नेवी का एफ-35 फाइटर जेट पिछले 22 दिनों से केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर बेकार पड़ा है। अब फाइटर जेट को वहां से जल्द हटाया जाएगा। ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम एयरक्राफ्ट के मरम्मत और मूवमेंट के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है।

विमान की खराबी का होगा आकलन

14 जून से तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मौजूद एफ-35 फाइटर जेट वापस उड़ाने लायक नहीं बनाया जा सकता है, लेकिन ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम विमान की खराबी का आकलन करेगा। भारतीय MRO फैसिलिटी में स्पेस ऑफर किया गया है, जिसे UK ने स्वीकार कर लिया है। स्पेशलिस्ट इक्विपमेंट के साथ आई ब्रिटिश टीम अब मरम्मत और हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। ब्रिटिश उच्चायोग ने भारत सरकार और एयरपोर्ट टीमों के सहयोग के लिए आभार जताया है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की एक इंजीनियरिंग टीम को एफ-35बी विमान का आकलन और मरम्मत करने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेजा गया है। प्रवक्ता के मुताबिक, ब्रिटेन ने हवाई अड्डे के रखरखाव मरम्मत और ओवरहाल (MRO) केंद्र में विमान को ले जाने की पेशकश स्वीकार कर ली है और संबंधित अधिकारियों के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा कर रहा है।

इस बीच, हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि लड़ाकू विमान को एमआरओ में ले जाया गया है। इस विमान की कीमत लगभग 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर है, जिसे दुनिया के सबसे उन्नत लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। यह विमान 14 जून को तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में उतरा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article