देश

'इसकी कोई जरूरत नहीं...', भारत में रॉयटर्स का एक्स अकाउंट ब्लॉक; जानें केंद्र सरकार ने क्या कुछ कहा

Reuters X Account Blocked in India: अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स का 'एक्स' अकाउंट भारत में 'कानूनी मांग' की वजह से बंद हो गया है। हालांकि, सरकारी प्रवक्ता ने साफ कर दिया कि भारत में रायटर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने एक्स से सफाई देने और जल्द ही प्रतिबंध हटाने को कहा है।

Image

रायटर्स का एक्स अकाउंट भारत में बंद (फोटो साभार: @Reuters)

Photo : Twitter

Reuters X Account Blocked in India: अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर्स का 'एक्स' अकाउंट भारत में 'कानूनी मांग' की वजह से बंद हो गया है। हालांकि, सरकारी प्रवक्ता ने साफ कर दिया कि भारत में रायटर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने की कोई जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की ओर से प्रदर्शित एक नोटिस में राटयर्स के अकाउंट को बंद करने की जानकारी दी गई।

जल्द बहाल हो सकता है अकाउंट

सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि रॉयटर्स के एक्स अकाउंट को रोकने की कोई कानूनी जरूरत नहीं रखी गई। इस मुद्दे को लेकर सरकार ने एक्स से सफाई देने और जल्द ही प्रतिबंध हटाने को कहा है। ऐसे में जल्द ही रॉयटर्स का एक्स अकाउंट बहाल किए जाने की संभावना है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा, ''भारत सरकार की ओर से रॉयटर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने की कोई जरूरत नहीं है और हम इस समस्या से निपटने के लिए एक्स के साथ लगातार काम कर रहे हैं।''

क्या है पूरा मामला?

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई सैकड़ों अन्य एक्स अकाउंट के साथ-साथ रॉयटर्स के अकाउंट को भी ब्लॉक करने की मांग की गई थी। उस वक्त भारत में कई एक्स अकाउंट को ब्लॉक किया गया था, लेकिन रॉयटर्स हैंडल को नहीं रोका गया था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एलन मस्क के स्वामित्व वाली एक्स ने अब उस अनुरोध पर कार्रवाई की है और भारत में रॉयटर्स के एक्स अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।

सरकार ने एक्स से मांगी सफाई

बकौल रिपोर्ट, सरकार ने एक्स से रॉयटर्स के अकाउंट को ब्लॉक किए जाने के संबंध में सफाई देने और प्रतिबंध हटाने को कहा है। चीनी मीडिया संगठन ग्लोबल टाइम्स और तुर्किए मीडिया हाउस टीआरटी वर्ल्ड के आधिकारिक अकाउंट को भी कानूनी मांग का हवाला देते हुए फिर से ब्लॉक कर दिया गया, जिसके बारे में सरकार ने कहा कि अब इसकी जरूरत नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article