Ram Mandir Donations Theft Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के बेटे रवि मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई। रवि मिश्रा ने पिता अनिल के ट्रस्ट से इस्तीफा देने की जानकारी पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में रवि मिश्रा ने बताया कि मामले की एसआईटी डीटेल में जांच कर रही है। वहीं, इस पर जानकारी दे पाएंगे। हम कभी मंदिर से जुड़े नहीं हैं। हम लोगों का तो अलग काम है तो हम उस पर कुछ नहीं कह सकते हैं।
बेटे रवि को पिता के इस्तीफे की जानकारी नहीं
पिता से बातचीत से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया कि घर में इन विषयों पर बातचीत नहीं होती है... मैंने भी न्यूज में ही सुना है, मुझे जानकारी नहीं है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है या नहीं? रवि मिश्रा ने आगे कहा, ''लगातार उनके बारे में और चंपत जी के बारे में बात होगी तो लोग परेशान तो होंगे ही...।''
'चंपत राय के बाद ट्रस्ट में दूसरे सबसे अहम व्यक्ति अनिल मिश्रा थे', इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में तो अध्यक्ष सबसे अहम है। उसके बाद महासचिव अहम होते हैं... पिता तो सदस्य हैं... कोषाध्यक्ष तो शायद कोई और हैं और मुझे उनका नाम पता नहीं है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'पक्का और पकड़े जाएंगे...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में फूटा बाबा बागेश्वर का गुस्सा; बोले- भगवान देंगे महादंड
'SIT मामले की कर रही जांच'
वहीं, संपत्ति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ''हां यही संपत्ति है, इसके अलावा तो और कोई है नहीं... जलकल के पास सरकारी मकान है, नगर पालिका का किराए का मकान है।'' बकौल रवि, एक मकान के अलावा और कोई संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है। हमने करोड़ों कमा लिया है, हजारों करोड़ कमा लिया है, वो तो एसआईटी देखेगी ही।
बकौर रवि मिश्रा, मैं, पत्नी, छोटे भाई और उनकी पत्नी सभी लोग कमाते हैं। 6-7 सोर्स ऑफ इनकम है। इसमें तो एक मकान बना ही सकते हैं। उन्होंने कहा, ''मैं कमाता हूं। मेरी पत्नी सरकारी टीचर है। मेरा भाई विदेश में है और उसकी पत्नी कमाती हैं। 6-7 सोर्स ऑफ इनकम हैं, ऐसे में एक घर बनवाना कौन सा मुश्किल है... लोगों को कुछ भी कहना है, कह सकते हैं।''
