Ram Mandir Donation Theft Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बाबा बागेश्वर ने इंडोनेशिया में नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दान पात्र से लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसे की चोरी की है।
क्या कुछ बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
बाबा बागेश्वर, जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से भी जाने जाते हैं। वह राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलते-बोलते भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि रावण ने तो केवल माता जानकी की चोरी की थी, लेकिन इन चोरों ने मंदिर के दान पात्र से लाखों-करोड़ों लोगों की श्रद्धा और भरोसे की चोरी की है।
चंदा चोरी मामले में FIR हुई दर्ज
उन्होंने कहा कि इस मामले में एफआईआर हो चुकी है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही अन्य दोषी भी पकड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर हुई है। अभी और जांच हो, पक्का और पकड़े जाएंगे, लेकिन हम ज्यादा तो कह नहीं सकते हैं। अगर कह भी दें तो कोई बुराई नहीं। सच तो सच है...
बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि रावण ने तो माता जानकी जी की चोरी की थी और उनका सपरिवार नाश हो गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि राम मंदिर के दान की चोरी करने वाले अपराधी सरकारी दंड के साथ-साथ भगवान का 'महादंड' भी भुगतेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कौन हैं गिरफ्तार होने वाले 8 आरोपी? क्या थी इनकी भूमिका
'SIT रिपोर्ट आते ही कार्रवाई शुरू'
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की रिपोर्ट सौंपे जाने के तत्काल बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई, और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैने 19 जून को अयोध्या में कहा था कि अयोध्या हम सभी की आस्था एवं सनातन धर्म का प्रतीक है। अयोध्या पर बुरी नजर डालने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा, ''प्रभु श्रीराम की मर्यादा का पालन करना सीखो। अयोध्या के बारे में जो कतिपय समाचार मिल रहे थे, हमने कहा कि जो एसआईटी गठित की गई है, उसकी रिपोर्ट आने के साथ ही हमारी कार्रवाई भी शुरु की जाएगी। आपने देखा कि रिपोर्ट आई और तुरंत कार्रवाई शुरू हो गई।''
