देश

Ayodhya: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए ट्रस्ट ने PM मोदी को भेजा न्योता, जल्द सामने आएगी तिथि

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 11:52 AM IST

Ram Mandir News : राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर अयोध्या की स्थिति क्या होगी उस पर अनुभवी लोगों के साथ 3 घंटे से अधिक देर तक चर्चा हुई है। प्राण-प्रतिष्ठा प्रबंधन से जुड़े लोग पिछले अप्रैल से हर 15 दिन पर बैठक कर रहे हैं।

Image

राम मंदिर का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है।

Ram Mandir News : राम मंदिर निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक के दूसरे दिन मंदिर निर्माण प्रगति के साथ राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए की जाने वाली तैयारियों पर भी मंथन किया गया। ट्रस्ट की मानें तो 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच होने वाले इस प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भेज दिया है। जल्दी इसकी तिथि भी तय हो जाएगी।

3 घंटे से अधिक देर तक चर्चा हुई

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव पर अयोध्या की स्थिति क्या होगी उस पर अनुभवी लोगों के साथ 3 घंटे से अधिक देर तक चर्चा हुई है। प्राण-प्रतिष्ठा प्रबंधन से जुड़े लोग पिछले अप्रैल से हर 15 दिन पर बैठक कर रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जोशी उर्फ भैयाजी जोशी भी मौजूद रहे। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भगवान की प्रतिमा बन रही है। मंदिर में दरवाजे लगाए जाने के लिए कार्य भी चल रहे हैं।

खंभों में देवी-देवताओं की मूर्तियां बनीं

मंदिर के खंभों में देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हैं जिनकी संख्या 6000 से अधिक होगी। अभी फिलहाल भूतल पर कुछ खंभों का चयन किया गया है उस पर मूर्ति कैसी बन रही है इसका अध्ययन किया गया। बताया गया कि लोवर प्लिंथ पर कुछ पैनल बनने हैं जो बाल्मीकि रामायण पर आधारित होंगे। इस पर भी मंथन किया गया है।

मंदिर के प्रवेश द्वार पर विराजेंगे हनुमान-गरुण जी

मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक हनुमान जी और एक गरुण जी की मूर्ति बनेगी। जिस पत्थर से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उन्हीं पत्थरों से इन मूर्तियों को भी तैयार किया जाएगा। परकोटा में भी 6 मंदिर बनने हैं। राम लला का भव्य मंदिर बिना बाधा के बने इसके लिए अनेक प्रकार के अनुष्ठान चल रहे हैं। इस समय तीर्थ क्षेत्र भवन रामकोट में वेद मंत्रों की आहुतियां चल रही हैं। बाल्मीकि रामायण और श्रीमद्भागवत का भी पाठ चल रहा है। इसके लिए काशी के वेद विद्वान और महाराष्ट्र के वैदिक आचार्य अलग-अलग अनुष्ठान कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article