Solar Eclipse News: साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है, लेकिन भारत में लोग इसे देख नहीं पाएंगे। यह विशेष खगोलीय घटना भारतीय उपमहाद्वीप में कहीं नहीं दिखाई देगी क्योंकि यह क्षेत्र समग्रता के पथ (path of totality) से बाहर स्थित है। लेकिन भारत में लोग इस घटना को नासा लाइव स्ट्रीम पर देख सकते हैं। भारतीय समयानुसार अमेरिकी राज्य टेक्सास के डलास में सोमवार रात 11.57 बजे शुरू होगा और मंगलवार को सुबह 1.05 बजे समाप्त होगा।
इन अमेरिकी शहरों में दिखेगा सूर्य ग्रहण
अमेरिकी शहर ओकाहोमा, अरकांसस, मिसौरी, इलिनोइस, केंटकी, इंडियाना, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, न्यूयॉर्क, वर्मोंट, न्यू हैम्पशायर में यह दिखेगा। इसके अलावा इस खगोलीय घटना के सीधे मार्ग में आने वाले अमेरिकी शहरों में कोलंबस, क्लीवलैंड, टोलेडो, इंडियानापोलिस, बफेलो, रोचेस्टर और लिटिल रॉक शहर शामिल हैं। मेक्सिको और कनाडा के कुछ हिस्सों में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा।
इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
पूर्ण सूर्य ग्रहण मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा सहित उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इस ग्रहण के दौरान सूर्य का कोरोना (बाहरी परत) पृथ्वी से कुछ देर के लिए दिखाई देगा क्योंकि चंद्रमा सूर्य के सामने आ जाएगा। सामान्य स्थिति में कोरोना पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है।
मेक्सिको से शुरू होगा
ग्रहण मेक्सिको से शुरू होगा और फिर टेक्सास से होते हुए अमेरिका के बारी शहरों में नजर आने लगेगा। वहां से समग्रता का मार्ग, जो लगभग 115 मील चौड़ा है, 13 राज्यों सहित उत्तर पूर्व तक फैला हुआ है। अमेरिका में मेन में समग्रता खत्म हो जाएगी, और इसके बाद सूर्य ग्रहण कनाडा के समुद्री प्रांतों में प्रवेश करेगा।भारत में करना होगा 2031 तक इंतजार
भारत में खगोलीय उत्साही लोगों को "रिंग ऑफ फायर" सूर्य ग्रहण देखने के लिए 21 मई, 2031 तक इंतजार करना होगा, जो देश भर के कई शहरों खासकर केरल और तमिलनाडु में दिखाई देगा। 2031 के ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरते समय चंद्रमा सूर्य का लगभग 28.87 प्रतिशत भाग ढक लेगा।
