देश

Top News Today, 26 April 2023: सूडान से भारतीयों का तीसरा जत्था रवाना, शैली ओबेरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 26, 2023, 12:54 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 26 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर तीसरा जत्था आज जेद्दा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक करीब 500 भारतीयों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इसके अलावा दिल्ली मेयर चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने जीत दर्ज की है। वह सर्वसम्मति से दोबारा दिल्ली की मेयर चुनी गईं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक डेटा के अनुसार, स्वास्थ्य पर पिछले 15 सालों में लोगों ने सबसे अधिक खर्च किया है। वहीं, आईपीएल में आज बैंगलोर और कोलकाता के बीच मैच खेला जाएगा। आगे पढ़ें देश-दुनिया के आज के प्रमुख समाचार।

सूडान से भारतीयों का तीसरा जत्था रवाना

सूडान (Sudan) इन दिनों संघर्ष की आग में जल रहा है। इस लड़ाई का केंद्र अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) और सेना के बीच छिड़ा यु्द्ध है। दोनों सूडान (Sudan Conflict) में अपने दबदबे के लिए संघर्षरत हैं। इस लड़ाई में अब तक 400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं और करीब 10 दिन से देश युद्ध का मैदान बना हुआ है। इस बीच मोदी सरकार (Modi Government) ने सूडान (Sudan War) में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी (What is operation Kaveri) शुरू किया है। इसके तहत युद्धग्रस्त देश में फंसे करीब 3000 भारतीयों की वापसी के लिए निकासी अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

देश के बड़े हिस्से में कहर बरपाएगी हीटवेव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनी रिपोर्ट में आने वाले वर्षों में हीटवेव को लेकर बड़ा दावा किया है। आईएमडी ने कहा है कि 2060 तक भारत के अधिकतर हिस्सों में गर्मी में बेतहाशा वृद्धि होगी। आईएमडी की मंगलवार को जारी एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रायद्वीपीय भारत और तटों सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में 2060 तक हीटवेव की अवधि में 12-18 दिनों की बढ़ोतरी होगी। पढ़ें पूरी खबर...

AAP की शैली ओबेरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर

दिल्ली में महापौर पद के लिए चुनाव बुधवार हुआ। मेयर पद पर AAP की शैली ओबेरॉय का चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच था। दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है। शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गई थीं। पढ़ें पूरी खबर...

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा से खुलासा

देश में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च बढ़ा है और लोग इसके प्रति जागरूक हुए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक यह पिछले 15 वर्षों में इसमें अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (NHA) के मंगलवार को प्रकाशित अनुमानों के अनुसार, 2004-05 के बाद से 2019-20 में भारत में वास्तविक प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य खर्च सबसे अधिक रहा। इसमें सरकार की हिस्सेदारी भी तेजी से बढ़ रही है। एनएचए भारत की स्वास्थ्य प्रणाली में वित्तीय प्रवाह का विवरण देता है। इसका आधा हिस्सा सरकार द्वारा खर्च किया गया। परिवारों का आउट-ऑफ-पॉकेट (OOP) स्वास्थ्य खर्च भी महामारी से ठीक पहले वित्तीय वर्ष में तीन साल के उच्च स्तर पर था। स्वास्थ्य व्यय में सरकार और घरेलू योगदान 2019-20 में 41.4% और 47.1% था। पढ़ें पूरी खबर...

शैम्पू-साबुन के बढ़ेंगे दाम

अगर मेन रॉ मैटेरियल सेचुरेटेड फैटी अल्कोहल पर प्रस्तावित एंटी-डिंपिंग डंपिंग ड्यूटी और काउंटरवेलिंग ड्यूटी लागू की जाती है, तो आपका नहाना-धोना महंगा हो जाएगा। असल में इन नये शुल्कों से साबुन, डिटर्जेंट और शैंपू की कीमतें बढ़ जाएंगी। हालांकि इंडियन सर्फैक्टेंट ग्रुप (आईएसजी) ने इसका विरोध किया है। आईएसजी ने वित्त मंत्री से नये टैरिफ स्ट्रक्चर को लागू न करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर...

IPL में बैंगलोर-कोलकाता के बीच मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और बैंगलोर की टीम यहां मेजबान रहेगी जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान नीतीश राणा के हाथों में होगी, जबकि फाफ डुप्लेसिस के पूरी तरह फिट होने तक बैंगलोर की कमान विराट कोहली के हाथों में होगी। पढ़ें पूरी खबर...
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें