
Delhi MCD Mayor Election 2023 Updates: AAP की शैली ओबेरॉय फिर चुनी गईं दिल्ली की मेयर, BJP ने वापस ली उम्मीदवारी
Delhi MCD Mayor Election Result 2023, Delhi Nagar Nigam Mahapaur Chunav Result 2023 Updates: दिल्ली में महापौर पद के लिए चुनाव बुधवार हुआ। मेयर पद पर AAP की शैली ओबेरॉय का चुनाव हुआ। इस चुनाव में सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय और भारतीय जनता पार्टी की नेता शिखा राय के बीच था। दिल्ली नगर निगम में आप सत्तारूढ़ है। शैली ओबेरॉय 22 फरवरी को दिल्ली की महापौर चुनी गई थीं। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराया था। शैली को 150 वोट मिले थे, जबकि रेखा को कुल 266 वोट में से 116 वोट मिले थे। राष्ट्रीय राजधानी में महापौर पद के लिए बारी-बारी से एक-एक साल के पांच कार्यकाल के लिए चुनाव होता है। पहले वर्ष में मेयर का पद महिलाओं, जबकि तीसरे वर्ष में आरक्षित श्रेणी के लिए होता है। अन्य तीन वर्षों (दूसरे, चौथे और पांचवें) में यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिए होता है। नए महापौर के चुनाव तक ओबेरॉय पद पर बनी रहेंगी।