देश

Top News @2PM, 24 May 2023: कोविड से भी घातक बीमारी के लिए रहें तैयार, अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार, पढ़ें खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 24, 2023, 01:13 PM IST

Top News @2PM, Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 24 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

Image

पढें दोपहर तक की बड़ी खबरें

Top News @ 2PM, 24 May 2023: गृह मंत्री अमित शाह ने नई संसद को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि पीएम मोदी 28 मई को इसका उद्घाटन करेंगे। साथ ही उन्होंने सेंगोल भी दिखाया जो स्वतंत्रता के हस्तांतरण का प्रतीक है। WHO के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि दुनिया को एक ऐसे वायरस के लिए तैयार रहना चाहिए जो कोविड से भी घातक हो सकता है। नीतीश कुमार ने के सी त्यागी में फिर भरोसा जताया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हम मोदी सरकार की ईडी की तानाशाही और गुंडागर्दी के सामने नहीं झुकेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध ऐतिहासिक हैं। दोनों देश इस संबंध को और पुख्ता करने की दिशा में काम कर रहे हैं। गर्मी राहत मिलती नजह आ रही है। अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भविष्य में कोविड-19 से भी बीमारी को लेकर चेतावनी दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा है कि दुनिया को एक ऐसे वायरस के लिए तैयार रहना चाहिए जो कोविड से भी घातक हो सकता है। कोविड से कम से कम 2 करोड़ लोग मारे गए हैं। WHO ने हाल ही में घोषित किया था कि कोविड-19 महामारी अब आपातकाल नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबकि बुधवार दोपहर या शाम को बादल छाए रहेंगे और इस दौरान आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। जल्द दिल्ली एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन यानी 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने आज आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने नई संसद को लेकर सिलसिलेवार जानकारी दी। शाह ने कहा कि इसका उदघाटन पीएम मोदी 28 मई को करेंगे। उन्होंने इसे पीएम मोदी की दूरदर्शिता का प्रमाण बताया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक सेेंगोल भी दिखाया जो स्वतंत्रता के हस्तांतरण का प्रतीक है।

आम चुनाव 2024 से पहले गैर बीजेपी दल गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दल मुखर तो हैं लेकिन विपक्ष का नेता कौन होगा इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव बीआरएस के जरिए ताल ठोंक रहे हैं तो पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इतना कहा कि जहां जहां कांग्रेस मजबूत है वहां टीएमसी साथ में है। लेकिन बंगाल में कांग्रेस के साथ किस तरह से गठबंधन होगा उस पर चुप्पी साध ली। इन सबके बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और अपनी इस कवायद को अमली जामा पहनाने के लिए उन्होंने अपने पुराने साथी रहे के सी त्यागी पर भरोसा जताया है। के सी त्यागी, नीतीश कुमार के सपनों को किस हद तक साकार करने में कामयाब हो पाएंगे यह तो देखने वाली बात होगी।

दिल्ली के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने आज आप नेता और सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, आप सांसद के करीबी अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर पर सुबह-सुबह ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी अब तक जारी है। इस बीच संजय सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने मोदी सरकार और ईडी पर तानाशाही का आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा है कि मैं मोदी सरकार की तानाशाही को देश को सामने उजागर करके रहूंगा, इसके लिए चाहें मुझे सर्वोच्च न्यायालय तक क्यों न जाना पड़े।

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। 30 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। वहीं, 31 मई को राजस्थान के अजमेर में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा अजमेर के जयपुर रोड स्थित कायड़ स्थल पर होगी।

दिल्ली और देहरादून को जोड़ने वाली उत्तराखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को गुरुवार को हरी झंडी दिखाई जाएगी और यह दोनों शहरों के बीच की दूरी सिर्फ 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। आठ डिब्बों वाली यह एक्सप्रेस मंगलवार को घोषित एक आधिकारिक बयान के अनुसार मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार से होकर गुजरेगी। उद्घाटन गुरुवार को देहरादून से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन 29 मई को अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी। यानी आमलोगों के चलने लगेगी।

जापान में जी-7 बैठक के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम नरेंद्र मोदी के पास चलकर आए और गले मिले। अगले दिन क्वॉड बैठक में कहा कि उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का ऑटोग्राफ लेना चाहिए। यही नहीं मोदी के आगामी अमेरिकी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ डिनर करने के लिए लोग बड़ी संख्या में पैरवी कर रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज(Anthony Albanese) ने कहा कि मोदी बॉस हैं।

टीवी एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। टीवी सीरियल'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितिश पांडे के निधन से पूरी इंडस्ट्री शो में है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article