जयपुर

मोदी सरकार के 9 साल: 31 मई को अजमेर में PM Modi की बड़ी जनसभा, 30 से शुरू होगा जनसंपर्क अभियान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 24, 2023, 12:43 PM IST

Modi Government 9 Years: भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक, पूरे एक महीने चलाया जाएगा। इस अभियान में लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। 31 मई को राजस्थान के अजमेर में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा अजमेर के जयपुर रोड स्थित कायड़ स्थल पर होगी।

Image

पीएम मोदी

Photo : BCCL

Modi Government 9 Years: नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। 30 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी। वहीं, 31 मई को राजस्थान के अजमेर में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा अजमेर के जयपुर रोड स्थित कायड़ स्थल पर होगी।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक, पूरे एक महीने चलाया जाएगा। इस अभियान में लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवधि में सभी जिला मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में पहले 25-26 मई को मंडल स्तर पर कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया जाएगा।

29 मई से शुरू होंगे कार्यक्रम

प्रदेश स्तरीय अन्य जनसम्पर्क कार्यक्रमों की शुरूआत 29 मई से की जाएगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री पत्रकार वार्ता, सोशल मीडिया संवाद, पीपीटी, वीडियो और अन्य माध्यमों से जनता तक केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंचाएंगे। एक जून से 22 जून तक सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और सांसद सहित विधायक मौजूद रहेंगे। 25 जून को प्रबु़द्धजन सम्मेलन आयोजित होंगे, इस दिन आपातकाल दिवस के मौके पर डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article