टीवी मसाला

Nitesh Pandey Death: 'अनुपमा' फेम नितेश पांडे का हुआ निधन, 51 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 24, 2023, 10:12 AM IST

Nitesh Pandey Passes Away: टीवी एक्टर नितेश पांडे का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। टीवी सीरियल'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितिश पांडे के निधन से पूरी इंडस्ट्री शो में है।

Image

TV Actor Nitesh Pandey Passes Away

KEY HIGHLIGHTS
नितेश पांडे का हुआ निधन।
51 साल की उम्र में एक्टर ने ली आखिरी सांस।
हार्ट अटैक के चलते नितेश पांडे की मौत हो गई है।

Nitesh Pandey Passes Away: टीवी एक्टर नितेश पांडे (Nitesh Pandey Death) का 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने हार्ट अटैक के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। टीवी सीरियल'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नितिश पांडे के निधन से पूरी इंडस्ट्री शो में है। आज सुबह ही टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर सामने आई थी, इसको कुछ समय ही हुआ था कि अब एक और बुरी खबर सामने आ गई है। एक्टर नितेश पांडे टीवी के जाने-माने चेहरे हैं और कई सीरीयल में अपनी अहम भुमिका निभा चुके हैं। बीती रात हार्ट अटैक के बाद एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बात की पुष्टि राइटर सिद्धार्थ नागर ने की है।

रात को आया हार्ट अटैक

नितेश पांडे के दोस्त और राइटर सिद्धार्थ नागर ने अपने फेसबुक हैंडल पर इस खबर की पुष्टी की है। साथ ही हमारे सहयोगी नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ नागर किसी इवेंट से लौट रहे थे तभी उनको नितीश पांडे के गुजरने की खबर मिली थी। नितीश शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, बाद में पता चला की उन्हें हार्ट अटैक आया है। अभी उनके परिवार की तरफ से एक्टर के निधन की कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। फिलहाल अंतिम संस्कार को लेकर भी कोई अपडेट हमें नहीं मिला है।

सदमे में टीवी इंडस्ट्री

नितेश पांडे की तबीयत बिलकुल सही थी, वह अभी भी लगातार शूटिंग कर रहे हैं, उनकी अचानक हुई मौत से टीवी इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article