देश

Top News @2PM 17 May 2023: तय हुआ कौन बनेगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री! मौसम ने फिर बदला अपना मिजाज, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 17, 2023, 01:07 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 17 May 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Top Headlines @2PM: कांग्रेस ने काफी मथा पच्ची करने के बाद कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री तय कर दिया। सूत्रों के मुताबिक सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लग गई है वे ही सीएम बनेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के नहीं जाने से क्वाड की बैठक रद्द हो गई है। देश का मौसम लगातार करवट बदल रहा है, कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक की खबरें

कर्नाटक की कमान किसके हाथ होगी। अब वो सस्पेंस करीब करीब समाप्त हो चुका है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगा दी। इस फैसले से पहले दिल्ली में पहले सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से मुलाकात की और उसके बाद डी के शिवकुमार ने मुलाकात की।कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए सिद्धरमैया का नाम लगभग तय हुआ। आखिरी दौर की बातचीत जारी है। डीके शिवकुमार को कुछ बड़े मंत्रालय( 7 से 8) से दिए जाने का फॉर्मूला तय हुआ।

तुंगनाथ मंदिर, विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर शिवधाम है। इस मंदिर के बारे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग(ASI) ने बताया है कि यह 5 से 6 डिग्री झुक रहा है यही नहीं जो छोटे छोटे मंदिर हैं उनमें 10 डिग्री तक का झुकाव है। तुंगनाथ मंदिर करीब 12, 800 फीट की ऊंचाई पर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में है।

भारत में मानसून की दस्तक केरल में अमूमन 1 जून को होती है लेकिन इस बार देरी हो रही है। चार जून तक पहुंचने की संभावना है। लेकिन उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर व आस-पास क राज्यों में रहने वाले लोगों की चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि इस साल कुछ दिनों के अंतराल में मौसम कूल होता रहा है। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम बढ़ गया है। लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चंडीगढ़ और आस-पास के इलाकों में बुधवार से शहर में बादल छाए रहेंगे। और गुरुवार को शहर में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर का मौसम अचानक बदल गया है। मई की चिलचिलाती गर्मी के बीच अचानक धुंध छा गई है और धूल भरी आंधी चलने लगी है। इन दिनों दिल्ली के ऊपर धुंध की परत छाई हुई है। अचानक पैदा हुई इस स्थिति ने हर किसी को चौंकाया है। आखिर क्यों दिल्ली-एनसीआर में धुंध छा गई है और क्यों चलने लगी है धूल भरी आंधी, जानने की कोशिश करते हैं।

मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी कभी तो कभी बारिश तो कभी आंधी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक यह चक्रवात मोचा का असर है। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आंधी और बारिश अलर्ट जारी किया गया है। यहां जानिए कहीं आपका शहर भी तो नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस महीने के अंत में पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा रद्द कर दी है कर्ज की सीमा को लेकर कांग्रेस के डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों के नेताओं के साथ चल रही बातचीत में गतिरोध की वजह से उन्हें यह यात्रा रद्द करनी पड़ी। अमेरिकी मीडिया ने सूत्रों के हवाला से यह जानकारी दी। घरेलू मुद्दों से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के अपनी ऑस्ट्रेलियाई यात्रा से हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने पुष्टि की कि सिडनी क्वाड बैठक आगे नहीं बढ़ेगी।

देश में ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराध की घटनाएं लगातार जारी हैं। ठग लोगों को झूठे एवं फर्जी ऑनलाइन तरीकों से लोगों को शिकार बनाते हैं। मोबाइल फोन से होने वाली धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पीआईबी ने एक फैक्ट चेक किया है। ऐसे देखने में आया है कि मोबाइल फोन पर ऑनलाइन मेडिकल एप्वाइंटमेंट का मैसेज भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

भारत को अब आप डिक्टेट नहीं कर सकते। अब भारत बदल चुका है,आंखों में आंख डालकर बात करने आता है। पश्चिमी देशों को भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद पर ऐतराज होने के साथ ही इस बात से भी चिढ़ है कि उसे रिफाइन कर पश्चिमी देशों को बेचा क्यों जा रहा है। यूरोपीयन आयोग के विदेश नीति विभाग के अध्यक्ष जोसेप बोरेल ने कहा था कि भारत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अब उनके इस तेवर पर विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जवाब भी दिया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article