देश

Top News Today, 14 April 2023: शराब घोटाले मामले में केजरीवाल से भी होगी पूछताछ, पढ़ें आज शाम तक की खास खबरें

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 14, 2023, 05:59 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 14 April 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। दिल्ली शराब घोटाले की जांच सीएम अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। उधर दिल्ली वालों को अब बिजली बिल पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Image

पढ़िए आज शाम तक की बड़ी खबरें

Photo : Times Now Digital

Top News Today, 14 April 2023: दिल्ली वालों को अब बिजली बिल पर सब्सिडी नहीं मिलेगी क्योंकि एलजी वीके सक्सेना ने अभी तक उपभोक्तायों को सब्सिडी देने वाली फाइल को मंजूरी नहीं दी है। अंग्रेज जमाने से उर्दू-फारसी के शब्दों का इस्तेमाल एफआईआर में किया जाता रहा है, जिसे अब खत्म कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने इसे लेकर सर्कुलर जारी किया है। योगी सरकार नार्को नेक्सस के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है। दिल्ली शराब घोटाले के मामले में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है। इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अब सीबीआई की रडार पर आ गए। दिल्ली शराब नीति घोटाले में सीबीआई ने अब अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है।

दिल्ली के लोगों को बिजली का बढ़ा हुआ बिल देना पड़ सकता है। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि शुक्रवार से शहर के करीब 46 लाख लोगों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी क्योंकि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अभी तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की फाइल को मंजूरी नहीं दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार ने प्रदेश में नार्को नेक्सस के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करते हुए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के सुचारू संचालन के लिए पुलिस विभाग के भीतर ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। एक बयान में कहा गया कि नई नीति के तहत सरकार अब ANTF में 450 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर तैनात करेगी।

इंडोनेशिया में शुक्रवार को भयंकर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इंडोनेशिया में आए इस भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई है।

हमेशा से देखा गया है कि आमतौर पर FIR लिखते समय, चार्जशीट दायर करते समय, यहां तक कि डीडी एंट्री करते वक्त उर्दू फारसी के ऐसे शब्दों का उपयोग किया जाता है जो आमतौर पर बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल नहीं किया जाता। इस मामले में 2018 में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी की रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें 2024 में 35 सीटें देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाइए। पश्चिम बंगाल चुनाव 2025 की कोई जरूरत नहीं होगी। इससे पहले ही ममता बनर्जी की सरकार फुस हो जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम को एम्स की सौगात दी। उन्होंने डिब्रूगढ़ में पूर्वोत्तर के इस पहले मेडिकल संस्थान का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे। पीएम का यह असम दौरा ऐसे समय हुआ जब राज्य अपना पारंपरिक बिहू महोत्सव मना रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। आज बीजेपी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सावदी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और दो दिन पहले ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। जिला प्रशासन ने गाइडलाइंस (corona guidelines for Gautambudh nagar) भी जारी की है। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद जिला प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर फैसला किया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article