देश

Top News @2PM 14 April 2023: सुपुर्द-ए- खाक होगा असद, असम दौरे पर पीएम मोदी, पढ़ें आज के प्रमुख समाचार

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 14, 2023, 12:26 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 14 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

14 अप्रैल के प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: अतीक अहमद के बेटे असद का शुक्रवार को अंतिम संस्कार प्रयागराज में होना है। रिमांड पर उसके पिता ने जनाजे में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। लेकिन उसे निराश होना पड़ा है।इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी का असम दौरा बेहद खास है तो गोवा पुलिस ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है तो एक बार फिर अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई, पढ़ें अब तक की अहम खबरें

सुपुर्द-ए- खाक होगा असद, अतीक को नहीं मिली इजाजत

मुठभेड़ में मारे गए अतीक अहमद के बेटे असद को प्रयागराज में उसके पुरखों के साथ दफनाया जाएगा। शव को दफनाने के लिए कसारी-मसारी में कब्र खोदने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के पिता फिरोज और उसकी माता की भी कब्र है। असद के लिए जिस जगह पर कब्र खोदी गई है उसके ठीक आगे अतीक के पिता फिरोज और बगल में माता की कब्र है। कब्र खोदने वाले बताया कि चार-पाच लोग सुबह साढ़े पांच बजे से कब्र खोद रहे हैं। कब्र साढ़े छह फीट लंबी और ढाई फीट चौड़ी खोदी जा रही है। कब्र की गहराई आठ फीट है। पढ़ें पूरी खबर

असम के दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के दौरे पर शुक्रवार को असम में रहेंगे। पूर्वोत्तर के इस राज्य को पीएम 14,300 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह विकास की कई योजनाओं का शुभारंभ और ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री का यह असम दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राज्य बसंत का अपना मशहूर 'रंगोली बिहू' उत्सव मना रहा है। पीएम शाम के समय बिहू उत्सव का अवलोकन भी करेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

अरविंद केजरीवाल को गोवा पुलिस का समन

गोवा पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के मामले में 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए समन जारी किया। पेरनेम पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी दिलीप कुमार हलारंकर ने लिखित समन नोटिस में उन कारणों का जिक्र किया है जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। पढ़ें पूरी खबर

क्या बीजेपी के होंगे अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार के विपक्ष को गुगली देने के बीच उनके भतीजे अजित पवार को लेकर सुगबुगाहट का दौर जारी है। सियासी हलकों में खबरें हैं कि अजीत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अजीत पवार ने खुद इस बात से इंकार किया है। अजीत पहले भी सियासी गुगली देने के लिए मशहूर रहे हैं ऐसे में उनके नए कदम का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। क्यों उठी है उनके बीजेपी में जाने की बात, जानने की कोशिश करते हैं। पूरी खबर

अमेरिका के टेक्सास में हजारों गायों की मौत

अमेरिका के टेक्सास में एक विस्फोट के बाद 18,000 से अधिक गायों की मौत हो गई। मंगलवार को एक पारिवारिक डेयरी फार्म साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लग गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह घटना अमेरिका में इतिहास में खलिहान में लगी अब तक की सबसे घातक आग है। आग लगने का कारणों का अभी भी पता नहीं चला है और खेत के मालिक परिवार ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article