देश

Top News Today, 1 May 2023: केदारनाथ/बद्रीनाथ में बारिश, रोकी गई चारधाम यात्रा, BJP का केजरीवाल के घर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना ; पढ़ें बड़ी खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 1, 2023, 05:52 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 1 May 2023: पढ़िए आज शाम 7 बजे तक के प्रमुख समाचार... बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश के चलते एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है वहीं छत्तीसगढ़ में 58 फीसदी आरक्षण के खिलाफ HC के फैसले पर SC ने रोक लगाई।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Top News Today, 1 May 2023: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपये के खर्च से किए गए सौंदर्यीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। फिल्म 'दि केरल स्टोरी' को लेकर सियासी विवाद गर्मा गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसके निर्माताओं पर निशाना साधा है, कहा कि ये लोग फिल्म के जरिए 'लव जिहाद' का मुद्दा उठाकर सूबे को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने से जुड़े संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं। उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के कोड नेम तय किए गए थे। जेल में बंद माफिया अतीक अहमद ने ही सभी को कोड नेम दिए थे, पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी प्रशासन के साथ ही यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन गई है। यहां मौसम तीर्थयात्रियों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ब्रदीनाथ और केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके बाद एहतियातन चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को श्रीनगर में रोका गया है।

सरकारी नौकरी में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 58 फीसदी आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से छत्तीसगढ़ सरकार को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 58 फीसदी आरक्षण लगाने के फैसले पर रोक लगाने के निर्णय पर रोक लगा दी है।सुप्रीम कोर्ट ने 58 फीसदी आरक्षण पर लगी रोक हटा दी है। साथ ही तुरंत भर्ती और प्रमोशन करने के निर्देश दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपये के खर्च से किए गए सौंदर्यीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री से सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के आवास के द्वार आम जनता के लिए खोलने का आग्रह किया ताकि वे खुद उनकी आलीशान जीवनशैली को देख सकें, भले ही प्रवेश के लिए टिकट हो।

The Kerala Story Row: फिल्म ‘दि केरल स्टोरी’ को लेकर सियासी विवाद गर्मा गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इसके निर्माताओं पर निशाना साधा है। रविवार (30 अप्रैल, 2023) को उन्होंने कहा कि ये लोग फिल्म के जरिए ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाकर सूबे को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने से जुड़े संघ परिवार के एजेंडे का प्रचार कर रहे हैं।

सोमवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में मूसलाधार तो कहीं बूंदी-बांदी देखने को मिली है। अब मौसम विभाग ने जो भविष्यवाणी की है उससे दिल्ली वालों को अगले चार दिनों तक छाता रेनकोट लेकर निकलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया है।

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के कोड नेम तय किए गए थे। जेल में बंद माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) ने ही सभी को कोड नेम दिए थे। देखिए 'नवभारत' पर डायरी का Exclusive पन्ना, गुजरात की साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने उमेश पाल की हत्या में शामिल लोगों को आईफोन भी मुहैया कराया था। जेल में अतीक के पास खुद तीन आईफोन थे। फेसटाइम एप्लिकेशन पर बातचीत करते समय सभी अभियुक्तों ने असाइन किए गए कोड को अपनी आईडी के रूप में इस्तेमाल किया था।

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को खरीदेगी। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक इस साल बंद होने वाला अमेरिका का तीसरा बैंक है। इस बैंक को रेगुलेटर्स ने अपने अंडर में ले लिया था। पर अब इसे जेपी मॉर्गन को बेच दिया जाएगा।कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन (डीएफपीआई) ने एक बयान में कहा है कि जेपी मॉर्गन फर्स्ट रिपब्लिक की सभी डिपॉजिट्स को ले लेगी, जिनमें सभी अनइंश्योर्ड डिपॉजिट्स भी शामिल हैं। साथ ही ये बैंक की सभी एसेट्स को भी हासिल करेगी।

मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख खान का डबल रोल होने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म जवान इसी साल जून में रिलीज होने है। फिल्म की रिलीज से पहले दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म अमिताभ बच्चन की हिट मूवी आखिरी रास्ता से प्रेरित होने वाली है। वहीं जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली ने बड़ा दावा किया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article