बॉलीवुड

Entertainment News 1 May 2023: 'Jawan' में डबल रोल करेंगे शाहरुख खान, ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ा GHKKPM!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 1, 2023, 02:52 PM IST

Entertainment News 1 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख खान का डबल रोल होने वाला है, वहीं जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली ने बड़ा दावा किया है।

Image

entertainment news 1 may 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • 'जवान' में डबल रोल करेंगे शाहरुख खान।
  • जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली ने बड़ा दावा किया।
  • GHKKM सीरियल को ऐश्वर्या शर्मा अलविदा कहने वाली हैं।

Entertainment News 1 May 2023: मनोरंजन जगत की आज कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख खान का डबल रोल होने वाला है। शाहरुख खान की फिल्म जवान इसी साल जून में रिलीज होने है। फिल्म की रिलीज से पहले दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म अमिताभ बच्चन की हिट मूवी आखिरी रास्ता से प्रेरित होने वाली है। वहीं जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली ने बड़ा दावा किया है। सूरज पंचोली ने दावा किया है कि जिया खान के सुसाइड के बाद जब उनपर आरोप लगाए गए थे, तो इस बारे में सबसे पहले उन्होंने सलमान खान को ही बताया था। आइए आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

सूरज पंचोली ने किया बड़ा दावा

जिया खान सुसाइड मामले में हाल ही में कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने 10 साल पुराने केस में सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। इसके साथ ही अब सूरज पंचोली ने दावा किया है कि जब जिया खान के सुसाइड का आरोप उनपर लगाया गया था, तो सबसे पहले उन्होंने इस बारे में सलमान खान को बताया था। जिसके बाद सोशस मीडिया पर सलमान और सूरज पंचोली को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

ऐश्वर्या शर्मा ने छोड़ा GHKKPM

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) बीते काफी समय से टीआरपी चार्ट में नंबर वन पोजिशन पर बना हुआ है। अब गुम हैं किसी के प्यार में टीवी सीरियल के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीरियल में 'पाखी' का किरदार निभाने वालीं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने इस शो को छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने शो का आखिरी एपिसोड भी शूट कर लिया है।

'जवान' में दिखेगा शाहरुख खान का डबल रोल

शाहरुख खान की फिल्म जवान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म जवान को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान में शाहरुख बाप-बेटे के डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि फिल्म जवान, अमिताभ बच्चन की हिट फिल्म आखिरी रास्ता से प्रेरित होने वाली है।

सलमान को मिली धमकी पर बोलीं कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक चिंता में चले गए थे। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सलमान खान को मिली धमकी पर बयान दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अब देश सुरक्षित हाथों में है और किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है।

Krishh 4 को मिला सिद्धार्थ आनंद का साथ

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फिल्म Krishh 4 को लेकर फैंस काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को राकेश रौशन के साथ ही सिद्धार्थ आनंद भी प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं फिल्म को करण पटेल डायरेक्ट करने वाले हैं। फैंस क्रिष 4 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article