दिल्ली

ऑपरेशन शीशमहल: BJP का केजरीवाल के घर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना, कहा-सीएम का बंगला देखने का मौका सबको मिले

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 1, 2023, 03:04 PM IST

भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री ने 2020-22 के दौरान अपने आधिकारिक आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए।

Image

बीजेपी का केजरीवाल के घर के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

Photo : PTI

Operation Sheesh Mahal: भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास परिसर में 45 करोड़ रुपये के खर्च से किए गए सौंदर्यीकरण को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को उनके आवास के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री से सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के आवास के द्वार आम जनता के लिए खोलने का आग्रह किया ताकि वे खुद उनकी आलीशान जीवनशैली को देख सकें, भले ही प्रवेश के लिए टिकट हो।

चांदनी चौक से भाजपा सांसद हर्षवर्धन ने प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि केजरीवाल को अपना बंगला आम लोगों के लिए खोलना चाहिए ताकि वे वहां हुए नवीनीकरण का काम देख सकें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह प्रवेश टिकट जारी करके भी ऐसा कर सकते हैं।

भाजपा केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोलते हुए आरोप लगा रही है कि मुख्यमंत्री ने 2020-22 के दौरान अपने आधिकारिक आवास के सौंदर्यीकरण पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा था कि इसमें सबसे शर्मनाक बात यह है कि यह घोटाला ऐसे समय में किया गया जब दिल्ली में कोविड महामारी अपने सबसे भयावह रूप में थी और हर दिन सैकड़ों लोग मर रहे थे। केशवपुरम और चांदनी चौक जिला इकाइयों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी धरने में हिस्सा लिया।

केजरीवाल के बंगले पर खर्च हुए 45 करोड़

बता दें कि टाइम्स नाउ नवभारत चैनल ने मंगलवार को अपने 'ऑपरेशन शीशमहल' में खुलासा किया कि केजरीवाल के बंगले के मरम्मत (रेनोवेशन) में करीब 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। चैनल ने सवाल उठाया कि सादगी और नैतिकता की बात करने वाले मुख्यमंत्री ने अपने आवास के लिए इतनी भारी-भरकम राशि क्यों खर्च की? टाइम्स नाउ नवभारत के इस खुलासे के बाद जहां AAP बैकफुट पर है। इस खर्च के बचाव में वह पीएम आवास एवं अन्य मुख्यमंत्रियों के आवास पर होने वाले खर्च की दलीलें दे रही है। केजरीवाल का बचाव आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा जैसे नेता कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article