Top Headlines @2PM: जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनकी शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। सिसोदिया ने पीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि भारत की प्रगति के लिए एक शिक्षित पीएम होना जरूरी है। मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा है- आज 21वीं सदी है और दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की तरक्की हो रही है। दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी का यह कहना कि गंदे नाली में पाइप डालकर गैस से चाय बनाई जा सकती है, यह सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है। पढ़ें पूरी खबर
कांग्रेस को आंध्र में बड़ा झटका
संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा। जोशी ने इस मौके पर रेड्डी को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। पार्टी मुख्यालय में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम का स्वागत पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। रेड्डी के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर
कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे
देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना संक्रमण की संख्या 5000 के पार चली गई है। यह बीते साल 22 सितंबर के बाद संक्रमण का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। कोविड संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल, दिल्ली हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, यूपी सहित उत्तर भारत के राज्यों में सामने आए हैं। देश में संक्रमण की संख्या में हो रहे इजाफे को देखकर केंद्र सरकार गंभीर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कोरोना से निपटने की तैयारियों की आज समीक्षा करेंगे।पढ़ें पूरी खबर
प्रशांत किशोर का समर्थित उम्मीदवार जीता
कार्यकर्ता से राजनीतिक रणनीतिकार बने IPAC संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को फिर चर्चा में आ गए जब उनके समर्थन वाले एक उम्मीदवार ने बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन उम्मीदवार को हराकर विधान परिषद की एक सीट जीत ली। चुनाव नतीजे बाद बीजेपी उच्च सदन में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे अफाक अहमद ने सीपीआई के आनंद पुष्कर को बड़े अंतर से हराकर सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
सीएनजी-पीएनजी के घटेंगे दाम
सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG)यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में घरेलू प्राकृतिक गैस कीमत निर्धारण के नए फॉर्मूले को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद सीएनजी और PNG यानी पाइप से आने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय कर दी गई है। सरकार का दावा है कि नए फॉर्मूले के लागू होने से पीएनजी और सीएनजी सस्ती हो जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
अृमतपाल अब तक फरार
23 दिन के बाद भी वारिस पंजाब दे का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के कब्जे से बाहर है। इस तरह की खबरें पहले भी आई थीं कि वो सरेंडर कर सकता है। अब एक बार फिर उसके सरेंडर की अटकलें तेज हो गई हैं। अमृतपाल सिंह आखिर कहां है यह किसी को पता नहीं। पढ़ें पूरी खबर
