दिल्ली

जेल में बंद मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, शिक्षा पर उठाए सवाल, कहा-उनकी बातें सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 12:32 PM IST

मनीष सियोदिया ने जेल से पत्र लिखकर पीएम मोदी की शिक्षा को लेकर निशान साधा, तो अरविंद केजरीवाल ने भी इस पत्र को ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है।

Image

मनीष सिसोदिया ने पीएम को लिखा पत्र

Photo : IANS

Manish Sisodia Writes to Modi: जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनकी शिक्षा पर सवाल उठाए हैं। सिसोदिया ने पीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा है कि भारत की प्रगति के लिए एक शिक्षित पीएम होना जरूरी है।

यह सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है...

मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा है- आज 21वीं सदी है और दुनिया भर में विज्ञान और टेक्नोलॉजी की तरक्की हो रही है। दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी का यह कहना कि गंदे नाली में पाइप डालकर गैस से चाय बनाई जा सकती है, यह सुनकर मेरा दिल बैठ जाता है।

मैंने प्रधानमंत्री मोदी जी का एक वीडियो देखा था, जिसमे वो बड़े गर्व के साथ कह रहे हैं कि वह पढ़े-लिखे नहीं हैं। केवल गांव के एक स्कूल तक ही उनकी शिक्षा हुई है। क्या अनपढ़ या कम पढ़ा-लिखा होना गर्व की बात है। जिस देश के प्रधानमंत्री को कम पढ़े-लिखे होने पर गर्व हो, उस देश में एक आम आदमी के बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा का कभी इंतजाम नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने लिखा- हाल के वर्षों में 60 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किया जाना इस बात का जीता जागता प्रमाण है। ऐसे में मेरा भारत कैसे तरक्की करेगा। आप अपनी छोटी सी कंपनी के लिए एक मैनेजर रखने के लिए भी एक पढ़े-लिखे व्यक्ति को ही ढूंढ़ते हैं। क्या देश के सबसे बड़े मैनेजर को पढ़ा-लिखा नहीं होना चाहिए।

केजरीवाल ने भी बोला हमला

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने इस पत्र को ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा- मनीष सिसोदिया ने जेल से देश के नाम चिट्ठी लिखी -प्रधानमंत्री का कम पढ़ा-लिखा होना देश के लिए बेहद खतरनाक, मोदी जी विज्ञान की बातें नहीं समझते, मोदी जी शिक्षा का महत्व नहीं समझते, पिछले कुछ वर्षों में 60,000 स्कूल बंद किए, भारत की तरक्की के लिए पढ़ा-लिखा पीएम होना ज़रूरी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें