देश

23 दिन बाद भी आजाद घूम रहा है अमृतपाल सिंह, आज कर सकता है सरेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2023, 07:48 AM IST

AmritPal Singh news: वारिस पंजाब दे का मुखिया अमृतपाल सिंह शुक्रवार को सरेंडर कर सकता है। इस तरह की जानकारी के बाद पंजाब पुलिस चौकन्ना है। लेकिन 23 दिन से उसकी गिरफ्तारी का ना हो पाना नाकामी की भी तरफ इशारा कर रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 मार्च से फरार है अमृतपाल सिंह
  • अलग अलग राज्यों में देखे जाने का दावा
  • नेपाल या पाकिस्तान भागने की भी खबर

AmritPal Singh news: 23 दिन के बाद भी वारिस पंजाब दे(waris punjab de) का मुखिया और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के कब्जे से बाहर है। इस तरह की खबरें पहले भी आई थीं कि वो सरेंडर कर सकता है। अब एक बार फिर उसके सरेंडर की अटकलें तेज हो गई हैं। अमृतपाल सिंह(latest news amritpal singh) आखिर कहां है यह किसी को पता नहीं। हालांकि सीसीटीवी के आधार पर कभी उसे पंजाब के पटियाला, कभी उत्तराखंड, कभी यूपी के लखीमपुर, कभी हरियाणा के कुरुक्षेत्र तो कभी दिल्ली में देखे जाने का दावा किया गया। हाल ही में जानकारी सामने आई जब उसे होशियारपुर में होने की बात कही गई। पंजाब पुलिस (Punjab police)ने कहा था कि जानकारी मिलने के बाद उसका पीछा किया गया। लेकिन गुरुद्वारे की आड़ में दो लोग भागने में कामयाब रहे थे। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी ना होने पर पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर जानकार सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि एक शख्स जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो रही हैं वो एक शहर से दूसरे शहर तक घूम रहा है। एक राज्य से दूसरे राज्य तक आसानी से चला जा रहा है। इसक अर्थ बेहद साफ है कि पुलिस(punjab news) की कार्रवाई बेहद लचीली है। इसके साथ ही जिस तरह से उसने वीडियो और ऑडियो मैसेज जारी करके जहरीले बोली बोल रहा है उससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो उसे परोक्ष तौर पर मदद पहुंचा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article