Top News, 15 May 2023: कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उनके पास कोई फोन नहीं आया है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता। मुझे जो भी काम दिया गया, मैंने वह किया है। हमने दिल्ली को एक पंक्ति का प्रस्ताव भेजा है।’’ आलाकमान द्वारा राष्ट्रीय राजधानी बुलाए जाने की अटकलों के बीच उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अभी तक कोई फोन नहीं आया है। चलिये, देखते हैं।’’ नयी सरकार का गठन कब होगा ? इस सवाल पर शिवकुमार ने कहा, ‘‘हम सप्ताह का शुभ दिन और शुभ मुहूर्त देखेंगे।’’ शिवकुमार का राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया से कड़ा मुकाबला है। दोनों ही नेता इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं दोपहर तक की बड़ी और अहम खबरें:
Karnataka में CM की रेसः सिद्दारमैया या शिवकुमार...कौन बनेगा चेहरा?
कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा...पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया या फिर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार? इस सवाल के जवाब का इंतजार दक्षिण भारतीय सूबे से लेकर दिल्ली तक से किया जा रहा है। सोमवार (15 मई, 2023) को कांग्रेस के सीनियर नेता सिद्दारमैया के राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की अटकल है, जबकि शिवकुमार ने साफ किया कि उन्हें दिल्ली से अब तक (खबर लिखे जाने तक) कोई फोन नहीं आया है। वैसे, सीएम चेहरा कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ही तय...पढ़ें, पूरी खबर।कर्नाटकः सिब्बल ने यूं बोला बीजेपी पर हमला
इस बीच, राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार को लेकर सोमवार को उस पर निशाना साधा और कहा कि इससे सबक मिलता है कि कोई आदमी बार-बार एक ही चीज नहीं बेच सकता, बार-बार एक ही झूठ नहीं बोल सकता और हर बार सांप्रदायिक कार्ड नहीं खेल सकता। सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक चुनाव परिणाम से मिला सबक: आप एक ही उत्पाद बार-बार नहीं बेच सकते, बार-बार एक ही झूठ नहीं बोल सकते, विष वमन नहीं कर सकते, भ्रष्ट सरकार का साथ देते हुए दूसरों को भ्रष्ट नहीं कह सकते, हर बार सांप्रदायिक कार्ड नहीं खेल सकते।’’ दरअसल, कर्नाटक विस चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 पर जीत हासिल की, वहीं भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्यूलर) को क्रमश: 66 और 19 सीटें मिलीं।माल्या-नीरव जैसे 'अपराधियों' का बनेगा यूनीक ID,आधार-पैन से लिंक होगी डिटेल
मोदी सरकार जल्द ही आर्थिक अपराधियों का यूनीक आई डी सिस्टम लांच करने जा रही है। इसके तहत आर्थिक अपराध करने वाली व्यक्ति और कंपनियों का एक यूनीक आईडी होगा। इसके जरिए सरकार उनकी ट्रैकिंग आसान कर सकेगी। इसके तहत व्यक्ति की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी आधार से लिंक होगी। जबकि कंपनियों की आर्थिक अपराध यूनीक आईडी PAN Card से लिंक होगी। सरकार ने करीब 2.5 लाख आर्थिक अपराधियों की लिस्ट तैयार...पढ़ें, पूरी खबर।रोजगार मेले में PM 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को सौंपेंगे नियुक्ति-पत्र
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार (16 मई, 2023) को रोजगार मेले के तहत करीब 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी होंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने बयान में बताया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई को सुबह दस बज कर तीस मिनट पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नई भर्ती किए गए लोगों को लगभग 71,000 नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।’’ यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। देशभर से चुने गए ये नए कर्मी भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे।नगर पंचायत अध्यक्ष बने BJP के 5 मुस्लिम उम्मीदवार, CM सिटी में जीतीं हकीकुन्निसां
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। सबसे बड़ी जीत उसे 17 नगर निगमों में मिली। राज्य में नगर निगम की सभी 17 सीटों पर भगवा पार्टी ने अपना परचम लहराकर रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही इस चुनाव में उसने अपनी मुस्लिम विरोधी छवि तोड़ने में भी सफलता मिली है। निकाय चुनाव में भाजपा ने 395 मुस्लिमों को टिकट दिया। इनमें से 45 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। खास...पढ़ें, पूरी खबर।डीबीएसई पहली दफा 10वीं-12वीं के घोषित करेगा परिणाम
उधर, दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) पहली बार सोमवार को अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह जानकारी देते हुए ट्वीट किया, "दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड देश के शिक्षा सुधार में मील का एक पत्थर है। डीबीएसई ने परीक्षाओं और छात्रों के मूल्यांकन को पूरी तरह बदल दिया है। रटने पर आधारित शिक्षा के दिन अब खत्म। आज डीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे जिन्हें लेकर उत्साहित हूं।" दिल्ली मंत्रिमंडल ने छह मार्च 2021 को डीबीएसई की स्थापना को मंजूरी दी थी जिसके बाद बोर्ड के लिए सोसायटी का पंजीकरण 19 मार्च को कराया गया।भारत-रूस की नदियों पर रखा गया है BrahMos Missile का नाम
भारतीय नौसेना ने अपने फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से रविवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसके जरिए समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया। ब्रह्मोस की सफलता की कहानी नई नहीं है। अपने निर्माण के शुरुआती दौर से ही ब्रह्मोस उम्मीदों पर खरी उतरी है और इसके जरिए भारत ने दुश्मन देशों को अपनी ताकत का संकेत भी दिया है। आज...पढ़ें, पूरी खबर।इमरान का दावा- मुझे अगले 10 साल तक जेल में रखने की है साजिश
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को दावा किया कि देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान ने उन्हें राजद्रोह के आरोप में अगले 10 साल तक जेल में रखने की योजना बनाई है। खान ने अपने खून के आखिरी कतरे तक ‘‘ अपराधियों के गुट ’’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प जताया। पिछले सप्ताह भ्रष्टाचार के एक मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में यहां ‘कोर कमांडर हाउस’ को जलाने और हिंसा की अन्य घटनाओं को लेकर अपने खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में खान के लाहौर उच्च न्यायालय में पेश होने की संभावना है।इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने 70 वर्षीय खान को जमानत दी और अधिकारियों को नौ मई के बाद दर्ज सभी मामलों में उन्हें गिरफ्तार किए जाने से रोक दिया तथा आगे की राहत के लिए उन्हें 15 मई को लाहौर उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा।
मोचा से म्यांमार में मचाई तबाही, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा
बहुत गंभीर रूप धारण करने के बाद चक्रवाती तूफान मोचा म्यांमार के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में कमजोर हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यह लगातार कमजोर होता जा रहा है और अगले कुछ घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान बन जाएगा। यानी इससे ओडिशा से आसपास ज्यादा नुकसान नहीं...पढ़ें, पूरी खबर।थाइलैंड के आम चुनाव में विपक्षी दलों की शानदार जीत
थाइलैंड के मुख्य विपक्षी दलों ने रविवार को हुए आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इसे 2014 के तख्तापलट के जरिये मौजूदा प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा के सत्ता में आने के नौ साल बाद बदलाव के एक अहम मौके के रूप में देखा जा रहा है। सोमवार सुबह तक 99 प्रतिशत मतों की गिनती के साथ विपक्षी दल ‘मूव फॉरवर्ड पार्टी’ ने एक अन्य विपक्षी दल ‘फेयु थाई पार्टी’ पर छोटी-सी बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, कहा नहीं जा सकता कि रविवार को हुए चुनाव का विजेता सरकार बना पाएगा। नए प्रधानमंत्री के चयन के लिए जुलाई में 500 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा और 250 सदस्यीय सीनेट का संयुक्त सत्र बुलाया जाएगा। इस प्रक्रिया को व्यापक रूप से अलोकतांत्रिक माना जाता है क्योंकि सीनेटर का चयन सेना द्वारा किया जाता है। रविवार को हुए मतदान में करीब 75 प्रतिशत पंजीकृत मतदाताओं ने वोट डाले। मूव फॉरवर्ड पार्टी ने प्रतिनिधि सभा के लिए 24 प्रतिशत से कुछ अधिक मत हासिल किए जबकि फेयु थाई पार्टी ने 23 प्रतिशत मत हासिल किए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मूव फॉरवर्ड पार्टी ने 113 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि फेयु थाई पार्टी ने 112 सीटों पर जीत हासिल की है।अशनीर का एक और धमाका,बनाया 81 करोड़ का नोट, जानें- क्या है "RBI"
अशनीर ग्रोवर ने एक और धमाका किया है। भारत पे (Bharat Pe) द्वारा अशनीर ग्रोवर पर किए गए एफआईआर के बाद उन्होंने अलग ही अंदाज में रिएक्शन दिया है। ग्रोवर ने भारत पे के चेयरमैन रजनीश कुमार पर निशाना साधते हुए 81 करोड़ का नोट ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने आरबीआई की तर्ज पर नोट पर रजीश बैंड ऑफ इंडिया लिखा है। जाहिर है अशनीर ग्रोवर नोट के जरिए 81 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में, उन पर की गई एफआईआर...पढ़ें, पूरी खबर।डॉन 3 फिलहाल लेखन के चरण में- सिधवानी ने बतायादूसरी ओर फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'डॉन' का तीसरा भाग फिलहाल लेखन के चरण में है। फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के कथानक के बारे में उन्हें अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। सिधवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, "जब तक मेरे साथी (फरहान अख्तर) इसे पूरी तरह लिख नहीं लेते, हम फिल्म पर काम शुरु नहीं करेंगे। अभी वह पटकथा पूरी करने के चरण में हैं। हम सभी 'डॉन' देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" अख्तर और सिधवानी के प्रोडक्शन बैनर 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' ने अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'डॉन' (1978) के अधिकार खरीद लिए थे और इस फिल्म को शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ फिर से बनाया था। फरहान के निर्देशन में इस फिल्म को 2006 और 2011 में बनाया गया। फिल्म के दोनों भाग में शाहरुख और प्रियंका मुख्य किरदार में थे।
