UP: नगर पंचायत अध्यक्ष बने BJP के 5 मुस्लिम उम्मीदवार, CM सिटी में जीतीं हकीकुन्निसां
BJP Muslim Candidates : नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से विजयी होने वाले मुस्लिम उम्मीदवार हैं- फूल बानो, कौसर अब्बास, नदीमुल हसन, फ़र्ख़न्दा ज़बी, वली मोहम्मद। बानो सहारनपुर के चिल्लकाना नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। फूल बानो, कौसर अब्बास संभल के सिरसी नगर पंचायत अध्यक्ष, नदीमुल हसन बरेली के धौरा टांडा नगर पंचायत अध्यक्ष, फ़र्ख़न्दा ज़बी मुरादाबाद के भोजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं।
Updated May 15, 2023 | 01:16 PM IST

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट।
BJP Muslim Candidates : उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। सबसे बड़ी जीत उसे 17 नगर निगमों में मिली। राज्य में नगर निगम की सभी 17 सीटों पर भगवा पार्टी ने अपना परचम लहराकर रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही इस चुनाव में उसने अपनी मुस्लिम विरोधी छवि तोड़ने में भी सफलता मिली है। निकाय चुनाव में भाजपा ने 395 मुस्लिमों को टिकट दिया। इनमें से 45 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। खास बात यह है कि पांच मुस्लिम उम्मीदवार नगर पंचायत अध्यक्ष बने हैं।
5 नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीते
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से विजयी होने वाले मुस्लिम उम्मीदवार हैं- फूल बानो, कौसर अब्बास, नदीमुल हसन, फ़र्ख़न्दा ज़बी, वली मोहम्मद। बानो सहारनपुर के चिल्लकाना नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। फूल बानो, कौसर अब्बास संभल के सिरसी नगर पंचायत अध्यक्ष, नदीमुल हसन बरेली के धौरा टांडा नगर पंचायत अध्यक्ष, फ़र्ख़न्दा ज़बी मुरादाबाद के भोजपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बनी हैं। वली मोहम्मद हरदोई जिले की गोपामऊ हरदोई नगर पंचायत अध्यक्ष पर विजयी हुए हैं।
विपक्ष की अफवाहें गलत साबित हुईं-बासित अली
नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि मुस्लिम बाहुल सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की जीत ने मुस्लिम समाज में भाजपा के प्रति अफवाहें फैलाने वालों की दुकान अब हमेशा के लिए बंद हो गई है।
CM सिटी में जीतीं हकीकुन्निसां
उन्होंने बताया कि गोरखपुर नगर निगम से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी हकीकुन्निसां ने चुनाव में परचम लहराया है। वहीं, अमेठी से वार्ड पार्षद के लिए भाजपा के टिकट पर जेबा खातून भी जीती हैं। इसके अलावा हरदोई, सहारनपुर, संभल, बरेली और मुरादाबाद समेत कई जिलों में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे मुस्लिम प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।
क्या लोकसभा चुनाव में भी टिकट देगी भाजपा?
इस बीच, सपा प्रवक्ता अब्बास हैदर ने भाजपा के इन दावों को गलत बताते हुए कहा, "नगरीय निकाय चुनावों में भी प्रशासन ने डर का माहौल बना दिया। भाजपा अगर मुसलमानों की बात कर रही है तो क्या आगामी लोकसभा चुनाव में भी वह मुसलमानों को टिकट देगी।" विपक्ष के आरोपों पर योगी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि भाजपा ने सही मायने में अल्पसंख्यकों के शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक विकास के लिए काम किया है और पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत से यह जाहिर हो गया है कि मुसलमानों के बीच भाजपा को लेकर गलतफहमी के बादल छंट गए हैं।
लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा इस जीत का असर
वहीं, मुस्लिम प्रत्याशियों की जीत से भाजपा में उत्साह है। पार्टी का मानना है कि इस जीत का सकारात्मक असर 2024 के लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा। आम तोर पर भाजपा को मुस्लिम विरोधी पार्टी माना जाता है। लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में वह मुस्लिमों को टिकट देने से बचती रही है लेकिन यूपी के नगर निकाय चुनाव में उसने इस समुदाय को टिकट देकर टिकट बंटवारे की अपनी रणनीति में बदलाव के संकेत दिए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा क्या मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट देती है, यह देखने वाली बात होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
आर्टिकल की समाप्ति
वीडियो





03:14
Archana Gautam को Congress ने पार्टी से निकाला, फिर पुलिस में क्यों की शिकायत?

05:09
उत्तर प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं ने योगी सरकार की क्यों की तारीफ ?

03:33
राजनीति से जुड़ी 25 बड़ी खबरें !

03:01
Ujjain Rape Case Update: बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले को होगी फांसी !

02:45
ST Hasan के भड़काऊ बयान को समर्थन करना पड़ा Islamic Scholar को भारी, बीच बहस ही खुल गई पोल!
© 2023 Bennett, Coleman & Company Limited