देश

Paper Leak के खिलाफ बिल पर राहुल गांधी के संसद में भाषण की 10 बड़ी बातें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज यानी बुधवार 29 जुलाई को संसद में पेपर लीक के खिलाफ लाए गए बिल पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अपनी बातें रखीं। चलिए जानते हैं राहुल गांधी के संबोधन की 10 बड़ी बातें -

Image

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर अहंकारी होने का आरोप लगाया और यहां तक कहा कि भाजपा नेताओं के बच्चे भी आंदोलन से सहमत थे। इस दौरान एक असंसदीय शब्द के इस्तेमाल के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और एनडीए सांसदों ने राहुल गांधी के भाषण के दौरान बार-बार व्यवधान डाला। चलिए जानते हैं राहुल गांधी के संबोधन की 10 बड़ी बातें -

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश के युवा सम्मान चाहते हैं। NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की नफरत या गुस्सा नहीं था। उन्होंने आंदोलन के दौरान छात्रों पर बल प्रयोग के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनमें यहां बैठने की हिम्मत नहीं है।

  1. प्रदर्शन में नफरत या गुस्सा नहीं था
  2. छात्रों का गुस्सा जायज था
  3. छात्र पेपर लीक से दुखी, वह सच्चाई से नहीं डरते
  4. छात्र मानते हैं कि सरकार अहंकारी है (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - भारतीय रेलवे ने की गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, जानें कब खुलेगी बुकिंग)
  5. भाजपा नेताओं के बच्चे भी आंदोलन से सहमत
  6. तीन कैटेगरी है.. स्टूडेंट, इडियट और अंधभक्त
  7. एजुकेशन सिस्टम वसूली से भरा, अमीर बच्चे पैसे देकर पेपर और नौकरी पा लेते हैं
  8. छात्र एजुकेशन सिस्टम से परेशान है, प्राइवेट कंपनी एक्जाम चेक रही है
  9. गृह मंत्री के अंदर आज यहां बैठने की हिम्मत नहीं है। क्योंकि वो डरे हुए हैं
  10. धर्मेंद्र प्रधान कभी शिक्षा मंत्रालय को नहीं चलाते थे, आरएसएस शिक्षा मंत्रालय चलाता है। आज हर यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर आसएसएस
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें